आज से घर में इस तरह चलाएं AC, बिजली का बिल होगा कम, जान लें तरीका!

क्या इस भीषण गर्मी में एसी का बिल आपकी जेब खाली कर रहा है? अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे न सिर्फ आपका कमरा मिनटों में ठंडा हो जाएगा, बल्कि बिजली का बिल भी कम हो सकता है. आइए, जानते हैं वो सीक्रेट ट्रिक.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कमरा ठंडा, बिल आधा
AI

AC cooling formula: गर्मी में बिजली का बिल अक्सर लोगों की जेब पर भारी पड़ ही जाता है? गर्मी में अक्सर कई लोग एसी को 16 या 18 डिग्री पर सेट कर देते हैं, ये सोचकर कि कमरा जल्दी ठंडा होगा, लेकिन यही सबसे बड़ी भूल है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसी को 24 से 26 डिग्री के बीच रखना न केवल सेहत के लिए बेहतर है, बल्कि इससे कंप्रेसर का लोड कम होता है और बिजली की भारी बचत होती है. यकीन मानिए, ये छोटी सी सेटिंग आपको महीने के अंत में राहत की सांस देगी.

अगर आप एसी के साथ सीलिंग फैन का उपयोग करें और रात में स्लीप मोड' का इस्तेमाल करें, तो यह 'स्मार्ट कूलिंग फॉर्मूला' न सिर्फ आपको सुकून भरी नींद देगा, बल्कि महीने के अंत में बिजली के बिल में भी बड़ा अंतर लाएगा.

Photo Credit: pexels

अपनाएं ये कूलिंग फॉर्मूला (Follow this smart cooling formula)

एसी के साथ सीलिंग फैन का इस्तेमाल करना एक शानदार तरकीब है. जब आप फैन को मध्यम गति पर चलाते हैं, तो यह ठंडी हवा को कमरे के हर कोने में समान रूप से फैला देता है. इससे आपको एसी को बहुत कम ठंडा करने की जरूरत पड़ती है और शरीर भी रिलैक्स महसूस करता है. इसके अलावा, खिड़की-दरवाजों को अच्छे से सील रखें, ताकि ठंडक बाहर न जाए.

ये भी पढ़ें:-गर्म तवे की तरह तप रही है घर की छत? करें ये काम..बिना AC के भी 'शिमला' जैसा कूल रहेगा आपका घर

Advertisement

रात में एसी चलाने का स्मार्ट तरीका (How to reduce AC electricity bill)

रात भर एसी चलाने के शौकीन हैं, तो जरा संभलकर. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोते समय एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रखना ही सबसे समझदारी भरा कदम है. इसके साथ ही अगर आप सीलिंग फैन को 'लो स्पीड' पर चालू रखते हैं, तो कमरे में ठंडक एकसमान बनी रहती है और एसी के कंप्रेसर पर एक्स्ट्रा जोर भी नहीं पड़ता. सबसे काम की बात ये है कि अपने एसी का 'स्लीप मोड' (Sleep Mode) फीचर ऑन करना कभी न भूलें. यह छोटी सी सेटिंग आपकी नींद को आरामदायक बनाने के साथ-साथ महीने के बिजली बिल को भी काफी हद तक कम करने में 'जादुई' असर दिखाती है.

Photo Credit: pexels

यह तरीका न केवल आपकी बिजली बचाता है, बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर है. अब बिना फिक्र के अपनी एसी चलाएं और गर्मी को दें मात, वो भी बजट के साथ.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-बंद होने वाला है पुराना Aadhaar App, फोन से तुरंत हटाए...वरना अटक जाएंगे सारे काम

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
 

Featured Video Of The Day
Punjab Elections: AAP छोड़ BJP में जाने वालों पर CM Bhagwant Mann का बेबाक जवाब! | NDTV Exclusive