Indian Railways: एडवांस और तत्काल बुकिंग के लिए अब Aadhaar Card होगा जरूरी, रिजर्वेशन कराने से पहले यात्री जान लें IRCTC के नए नियम

IRCTC ने ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आधार वेरिफिकेशन को अनिवार्य कर दिया है. नए नियमों के अनुसार, अब यात्रियों को टिकट बुक करने से पहले अपनी आइडेंटिटी वेरीफाई करने के लिए आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करना जरूरी होगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
IRCTC के नए नियम

IRCTC Advance and Tatkal Booking Rule: अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो, यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी IRCTC ने ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आधार वेरिफिकेशन को अनिवार्य कर दिया है. नए नियमों के अनुसार, अब यात्रियों को टिकट बुक करने से पहले अपनी आइडेंटिटी वेरीफाई करने के लिए आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करना जरूरी होगा. इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि टिकट सही व्यक्ति द्वारा ही बुक की जा रही है की नहीं. साथ ही इससे प्लेटफॉर्म पर फर्जी बुकिंग भी कम होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: क्या होता है Aadhaar PVC कार्ड? जानिए कैसे कर सकते हैं अप्लाई, कितनी होती है फीस

क्यों उठाया गया है कदम?

IRCTC ने के मुताबिक यह कदम यात्रियों को फायदा पहुंचाने के लिए उठाया गया है, ताकि उन्हें तत्काल और एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) वाले टिकट आसानी से मिल सकें. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आधार वेरिफिकेशन से टिकट बुकिंग प्रोसेस ज्यादा ट्रांसपेरेंट बनेगा. इसके अलावा इससे बुकिंग प्रोसेस सुरक्षित रहेगा और धोखाधड़ी भी कम होगी. 

कौन कर सकेगा टिकट बुक?

IRCTC ने स्पष्ट किया है कि Advance Reservation Period (ARP) के खुलने वाले पहले दिन सिर्फ वही यात्री टिकट बुक कर पाएंगे जिनका Aadhaar वेरिफिकेशन पूरा है. वहीं, जिन यूजर्स ने अपना आधार ऑथेंटिकेट नहीं किया है, वे पहले दिन टिकट नहीं ले सकेंगे. इसके अलावा, तत्काल टिकट बुक करने के लिए भी आधार वेरिफिकेशन अब जरूरी होगा, ताकि इस हाई-डिमांड कोटा में होने वाले गलत कामों और दुरुपयोग को रोका जा सके. 

बुकिंग सिस्टम बनेगा ट्रांसपेरेंट

IRCTC के अनुसार, आधार‑आधारित ऑथेंटिकेशन से फर्जी और अनऑथराइज्ड यूजर अकाउंट बनाना काफी हद तक बंद हो गया है. इससे ARP और तत्काल टिकटों का सही और निष्पक्ष बंटवारा हो पाता है. यह कदम यात्रियों के लिए टिकट मिलने की संभावना बढ़ाएगा, क्योंकि इससे बुकिंग सिस्टम ज्यादा ट्रांसपेरेंट बनेगा और गलत तरीके से टिकट लेना भी कम हो जाएगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
BIG BREAKING | Bahrain में Iran का हमला, बड़े धमाके में तेल रिफाइनरी को पहुंचा भारी नुकसान
Topics mentioned in this article