How to find Aadhaar number: आधार खो जाने का ख्याल ही पसीने छुड़ा देता है, क्योंकि हर छोटी बड़ी सरकारी और प्राइवेट फाइल में इसी की दरकार रहती है, लेकिन अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. सरकार की UIDAI वेबसाइट ने इस मुसीबत का बड़ा शानदार हल निकाला है.
ये भी पढ़ें:-PNG लेने वालों को सरकार ने दी राहत, जरूरत पर दोबारा ले सकेंगे LPG कनेक्शन
वेबसाइट से ऐसे करें रिकवर (Recover Aadhaar Number via Website)
सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और 'My Aadhaar' सेक्शन ढूंढें. वहां 'Retrieve EID/Aadhaar' पर क्लिक करते ही आपको अपना नाम और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा. जैसे ही आप कैप्चा भरेंगे, आपके फोन पर एक ओटीपी (OTP) आएगा. बस, ओटीपी डालते ही आपका आधार नंबर स्क्रीन पर हाजिर होगा. है ना बिल्कुल आसान...
Photo Credit: File Photo
ये भी पढ़ें:-तत्काल का खेल अब खत्म! रेलवे के नए AI नियम से आसान होगा कन्फर्म टिकट मिलना, जानिए क्या बदला
अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो क्या करें? (What if mobile number is not linked?)
अब कई लोग सोच रहे होंगे कि अगर मेरा मोबाइल नंबर ही अपडेट नहीं है, तो क्या होगा? तो, ऐसे में आपको अपने नजदीकी आधार केंद्र जाना पड़ेगा. बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन यानी अंगूठे के निशान से आपका काम वहां हो जाएगा. आधार कार्ड हमारे जीवन का अहम हिस्सा है, इसलिए समय रहते मोबाइल नंबर और ईमेल को अपडेट रखना ही समझदारी है. अगर गलती से कार्ड खो भी जाए, तो ऊपर बताए गए तरीकों से आप अपना नंबर तुरंत पा सकते हैं, तो अब फिक्र छोड़िए और झटपट अपना नंबर रिकवर कीजिए.
ये भी पढ़ें:-फ्लाइट टिकट कैंसलेशन चार्ज पर सरकार सख्त, नए नियमों से आम यात्रियों को होगा फायदा














