होटल चेक-इन का बदल गया तरीका, अब आधार कार्ड नहीं, बस स्कैन करें QR Code और पाएं रूम

Aadhaar QR code for Hotel check-in: UIDAI ने एक प्रमोशनल वीडियो साझा किया है. वीडियो में दिखाया गया है कि होटल में चेक-इन करने के लिए अब आपको फिजिकल आधार कार्ड या उसकी फोटो कॉपी ले जाने की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
होटल चेक-इन का बदल गया तरीका
file photo

Aadhaar QR code for Hotel check-in: होटल में चेक इन करते समय अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए फिजिकल आधार कार्ड या आधार कार्ड की फोटोकॉपी की जरूरत होती है, लेकिन अब होटल में चेक-इन के लिए भी फिजिकल आधार कार्ड की जरूरत नहीं होगी. इसके लिए आप अपने फोन में मौजूद आधार ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. UIDAI यानी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने हाल ही में X (पहले ट्विटर) पर एक प्रमोशनल वीडियो साझा किया है. वीडियो 6 मार्च 2026 को पोस्ट किया गया था और इसमें दिखाया गया है कि होटल में चेक-इन करने के लिए अब आपको फिजिकल आधार कार्ड या उसकी फोटो कॉपी ले जाने की जरूरत नहीं है. पूरा प्रोसेस सिर्फ स्मार्टफोन, फेस स्कैन और एक QR कोड के जरिए पूरा हो जाता है यानी ना कार्ड गुम होने का डर, ना फाइलें ढूंढने की झंझट.

यह भी पढ़ें:- मशीन पर उगे इंसानी ‘मिनी ब्रेन' ने खेला गेम, बदल सकती है कंप्यूटर और AI की दुनिया

होटल में चेक-इन के लिए QR Code

6 मार्च, 2026 को जारी किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि एक यात्री होटल पहुंचती है और उसे याद आता है कि उसका आधार कार्ड घर पर ही रह गया है, लेकिन कार्ड न होने के बावजूद, वह आसानी से चेक-इन कर लेती है सिर्फ आधार ऐप का इस्तेमाल करके. इस प्रक्रिया में न कोई फिजिकल आईडी दिखानी पड़ती है और न ही फोटो कॉपी देना पड़ता है. यात्री सिर्फ Aadhaar App डाउनलोड करती है और बायोमेट्रिक फेस स्कैन के जरिए अपनी पहचान की पुष्टि कर लेती है.

होटल में कैसे करें चेक इन

वीडियो में बताया गया है कि आधार ऐप एक QR कोड जनरेट करता है. होटल उस QR कोड को स्कैन कर देता है और तुरंत यात्री की पहचान की पुष्टि हो जाती है यानी चेक-इन का पूरा काम कुछ ही सेकंड में पूरा हो जाता है.

आधार ऐप से होटल चेक-इन की प्रक्रिया
  • Google Play Store से Aadhaar App डाउनलोड करें
  • ऐप इंस्टॉल करने के बाद, अपना आधार नंबर दर्ज करें
  • इसके बाद फोन के कैमरे से फेस वेरिफिकेशन करें
  • पहचान सत्यापित होते ही ऐप QR कोड बनाता है
  • होटल उस QR कोड को स्कैन कर चेक-इन पूरा कर देता है
Featured Video Of The Day
AI Summit Congress Protest: Rahul Gandhi के 'काम कर दिया' वाले बयान पर एंकर ने जब लगा दी क्लास!