India | गुरुवार सितम्बर 10, 2015 10:16 PM IST विश्व हिन्दी सम्मेलन में भारतीय लेखकों और साहित्यकारों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए गांधीवादी लेखक पद्मश्री गिरिराज किशोर ने कहा है कि देश के लेखकों के स्थान पर फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन को तरजीह देना आपत्तिजनक है। उन्होंने हिंदी साहित्य क्षेत्र में अमिताभ बच्चन के योगदान पर भी सवाल किया।