File Facts | Written by: पीयूष |गुरुवार अगस्त 24, 2023 09:16 AM IST चंद्रयान 3 मिशन के तहत भेजे गए विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर कामयाबी के साथ उतरकर इतिहास रच दिया है. ISRO ने चांद पर विक्रम लैंडर की लैंडिंग के बाद की पहली तस्वीर जारी की.
लैंडर विक्रम ने पावर डिसेंट के दौरान चंद्रमा की सतह की कई तस्वीरें खींची. तस्वीरों में लैंडिंग साइट का एक हिस्सा, लैंडर का धातु वाला पैर और उसकी परछाई दिखाई दे रही है.