World | बुधवार मई 20, 2015 07:24 PM IST हंगरी के लेखक लैस्जलो करास्जनाहोरकाई को इस बार के द्विवर्षीय 'मैन बुकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार' के लिए चुना गया है। पुरस्कार समारोह का आयोजन मंगलवार की रात लंदन के विक्टोरिया एंड अलबर्ट म्यूजियम में किया गया। करास्जनाहोरकाई का चयन दुनियाभर के 10 लेखकों की सूची में से किया गया।