सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म देवरा पार्ट 1 (Devara: Part 1) रिलीज हो चुकी है और दर्शकों से इसे मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है. बीते दिनों सैफ इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी दिखे. इसी सिलसिले में वह बीते दिनों कपिल शर्मा (Kapil Sharma Show) के शो पर पहुंचे और अपने करियर चुनाव को लेकर अहम खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उन्हें अपने पिता के करियर और मां के करियर में से किसी एक को चुनना था. उन्होंने एक्टिंग को चुना, इसके पीछे भी एक खास वजह है.
सैफ अली खान ने कहा कि वह पिता की तरह क्रिकेटर नहीं बनना चाहते थे, क्योंकि क्रिकेट के लिए जिस फोकस की जरूरत होती है, उनमें वो नहीं है. सैफ ने कहा कि इसलिए ही उन्होंने अपनी मां के करियर को चुना और बॉलीवुड में आ गए. मुझे एक्टिंग की विरासत मेरी मां से मिली है. मैं अपने फैसले से खुश हूं कि मैंने एक एक्टर बनना चुना.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मां की रास्ते पर चले सैफ-सोहा
बता दें कि सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान इंडियन क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी थे. वहीं मां शर्मीला टैगोर हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री हैं. सैफ और उनकी बहन सोहा अली खान ने भी मां की तरह ही बॉलीवुड का रास्ता चुना.
देवरा को मिला मिक्स रिस्पॉन्स
बीते 27 सितंबर को थियेटर्स में रिलीज हुई फिल्म ‘देवरा' को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला है. हालांकि इसकी शुरुआत जबरदस्त रही लेकिन अब फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है. इसके बावजूद खबरों के मुताबिक फिल्म ने 3 दिनों में दुनियाभर के बॉक्स-ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं