विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2019

कपिल शर्मा के शो में आई ऐसी नौबत, 'मक्खी' मारने को मजबूर हुए कॉमेडी किंग- देखें Video

The Kapil Sharma Show: 'द कपिल शर्मा शो' ने टीवी पर रिलीज होने के बाद से ही धमाल मचा रखा है और उनके फैन्स इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं. कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो 'द कपिल शर्मा शो' में इस हफ्ते ऐसी नौबत आ जाएगी कि उन्हें 'मक्खी' मारनी पड़ेगी.

कपिल शर्मा के शो में आई ऐसी नौबत, 'मक्खी' मारने को मजबूर हुए कॉमेडी किंग- देखें Video
The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक का वीडियो हुआ वायरल
  • कपिल शर्मा का वीडियो हुआ वायरल
  • 'द कपिल शर्मा शो' का है वीडियो
  • कृष्णा अभिषेक भी हैं उनके साथ
नई दिल्ली:

The Kapil Sharma Show: 'द कपिल शर्मा शो' ने टीवी पर रिलीज होने के बाद से ही धमाल मचा रखा है और उनके फैन्स इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं. लेकिन कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो 'द कपिल शर्मा शो' में इस हफ्ते ऐसी नौबत आ जाएगी कि उन्हें 'मक्खी' मारनी पड़ेगी. जी हां, और यह मक्खी कोई छोटी-मोटी नहीं होगी, बहुत ही विशाल होगी. 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' में इस हफ्ते शो की जान सपना यानी कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) मक्खी के अवतार में आएंगे और जमकर मस्ती करेंगे. कपिल शर्मा भी कृष्णा अभिषेक के साथ मिलकर जमकर हंसी-मजाक करेंगे. 

कश्मीर के हालात पर भड़के बॉलीवुड डायरेक्टर, मोदी सरकार को कही ये बात

'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक नजर आ रहे हैं. कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के हाथ में मक्खी-मच्छर मारने वाला रैकेट है, और कृष्णा अभिषेक मक्खी बने हुए हैं. 'द कपिल शर्मा शो' में इस हफ्ते 'पहलवान' की टीम आएगी, जिसमें सुनील शेट्टी और किच्चा सुदीप होंगे. कृष्णा अभिषेक की एंट्री और वे किसी मसाज के बारे में नहीं बताएं हो ही नहीं सकता. 

संजय लीला भंसाली को जवाब देने जा रहे हैं सलमान खान, कुछ यूं कर रहे हैं तैयारी

'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)'में मक्खी बने कृष्णा अभिषेक टीवी से फिल्मों में मसाज लेकर आते हैं और कहते हैं कि इसमें लोगों को फिल्मों का तेल लगाते हैं और पैसा टीवी का लेते हैं. क्योंकि टीवी पर ज्यादा पैसा है ये तो सबको मालूम है. सर नहीं तो इतना अच्छा एक्टर गोविंदा का भांजा कहीं मक्खी बनके थोड़े ही न बैठेगा.' कृष्णा अभिषेक की ये बात सुनकर सभी ठहाके लगाने लगते हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Kapil Sharma Show, Kapil Sharma, Krushna Abhishek, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com