फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई के साथ-साथ हर कलाकार को एक नई पहचान दी है. फिल्म में 'जमील जमाली' का किरदार निभाने वाले अभिनेता राकेश बेदी हर तरफ से तारीफ बटोर रहे हैं. उनकी इस कामयाबी पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल यानी टेलीविजन अभिनेता दिलीप जोशी ने खुशी जाहिर की. अभिनेता दिलीप जोशी ने आईएएनएस के साथ बातचीत में राकेश बेदी को प्रतिभाशाली और समर्पित कलाकार बताया. वहीं 28 साल पुराने शो में साथ काम करने के दिनों को याद किया.
1998 के शो को किया याद
उन्होंने 1998 के मशहूर कॉमेडी शो 'हम सब एक हैं' के दिनों को याद करते हुए कहा, "राकेश जी एक बहुत सीनियर एक्टर हैं और सालों से इस इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. आज पूरी दुनिया उनके काम की तारीफ कर रही है और सच कहूं, तो मैं उनके बारे में कुछ भी कहने के लिए बहुत छोटा हूं. उन्होंने आगे कहा, "वे एक बहुत सीनियर एक्टर हैं और कई सालों से इस इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं. वे बहुत टैलेंटेड एक्टर हैं. उन्होंने हमेशा अच्छा काम किया है और आगे भी करते रहेंगे."
ये भी पढे़ं- काजोल के क्रश की 6 फोटो, लगातार 14 फिल्में दी थीं फ्लॉप, फिर भी है 2,700 करोड़ नेटवर्थ
दिलीप जोशी ने कहा- राकेश बेदी पहले से ही एक बड़े स्टार थे
दिलीप जोशी ने बताया कि जब वे 1998 में एक साथ काम कर रहे थे, तब राकेश बेदी पहले से ही एक बड़े स्टार थे. उन्होंने कहा, "तब एक बड़े स्टार होने के बावजूद भी राकेश बेदी बहुत ही विनम्र थे. जब हमने 1998 में साथ काम किया, तो उन्होंने कभी किसी को यह महसूस नहीं कराया कि वे इतने बड़े कलाकार या इतने बड़े स्टार हैं. उस समय हम सभी काफ़ी नए थे, और हमने एक टीम की तरह मिलकर काम किया."
हम सब एक हैं के बारे में
लोकप्रिय कॉमेडी ड्रामा 'हम सब एक हैं' एक सीरीज है, जो 1998–2001 तक सोनी टीवी पर प्रसारित हुई थी. इस धारावाहिक में राकेश बेदी, सुधीर पांडे, दिलीप जोशी, शरद सांखला और फारुख शेख जैसे कलाकार नजर आए थे.
ये भी पढे़ं- क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनने का था सपना, लेकिन किस्मत से बनीं टॉप एक्ट्रेस, आज एक फिल्म की करोड़ों लेती हैं फीस
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं