स्टार प्लस का आने वाला शो अप्सरा दर्शकों को एक ऐसी भव्य दुनिया में ले जाने के लिए तैयार है. इस शो में प्राचीन पौराणिक कथाओं के साथ अमृत को पाने की एक रोमांचक जंग देखने को मिलेगी. समुद्र मंथन से प्रेरित इस शो की पहली झलक में अलौकिक शक्तियों, रोमांचक ड्रामा और शानदार विजुअल इफेक्ट्स की झलक देखने को मिलती है. शो को और भी भव्य बनाने के लिए असली लोकेशन्स पर शूटिंग की गई है.
स्क्रीन पर इतनी कमाल दिख रही पहली झलक, इस शानदार दुनिया को पर्दे पर उतारना आसान नहीं था. पहले दिन की शूटिंग ही मेकर्स के लिए एक बड़ा चैलेंज थी. आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले एपिसोड की शूटिंग में ही करीब छह दिन लग गए. अनुष्का मर्चंडे के लिए इस सफर की शुरुआत मुंबई के मशहूर बांद्रा फोर्ट से हुई, जहां लोगों की भीड़ और तेज धूप के बीच शूटिंग करना उनके लिए एक यादगार अनुभव रहा.
अपने शूटिंग के एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए अनुष्का ने बताया, “हमने अभी-अभी स्टार प्लस के अप्सरा की शूटिंग शुरू की है और अभी से इस शो को लेकर बात करने के लिए बहुत कुछ है! हमने शो के कुछ शुरुआती सीन्स की शूटिंग असली लोकेशन्स पर की, जिनमें शानदार विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है. पहले एपिसोड की शूटिंग में ही हमें करीब छह दिन लग गए. लोकेशन्स पर काफी भीड़ थी, तेज धूप थी और गर्मी, रेत और आसपास चल रही तमाम हलचल के बीच शूटिंग करना काफी मुश्किल और अस्त-व्यस्त था. लेकिन इसके बावजूद यह अनुभव बेहद मजेदार भी रहा!” स्टार प्लस का ये नया शो 21 अक्तूबर से शुरू हो रहा है. आप इसे रात 10.30 बजे चैनल पर देख सकेंगे और इसके बाद जियो हॉटस्टार पर कभी देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: OTT पर खत्म हुई कपिल शर्मा की बादशाहत, इस तेलुगु वेब सीरीज ने रिलीज होते ही छीनी नंबर-1 की कुर्सी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं