- 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे सोनू सूद
- बताया क्यों की प्रवासी मजदूरों की मदद
- कोरोना काल में मजदूरों के मसीहा बनकर उभरे सोनू सूद
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) एक बार फिर फैन्स को हंसा और गुदगुदाता नजर आ रहा है. कोरोना वायरस की वजह से सभी शो की तरह इसे भी बंद किया गया था. चूंकि अब देश में अनलॉक की प्रक्रिया जारी है इसे देखते हुए कपिल शर्मा अपने शो से दर्शकों को गुदगुदाने एक बार फिर से वापस आ गए है. 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) के पहले एपिसोड में कोरोना काल में लोगों के मसीहा बने सोनू सूद (Sonu Sood) मेहमान बनकर पहुंचे. इस दौरान एक्टर ने कोरोनावायरस के समय में प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के सफर को लेकर कई बातें साझा कीं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सोनू सूद (Sonu Sood) ने बताया कि किस तरह उन्होंने लोगों की मदद करना शुरू किया. सोनू सूद ने कहा, "हमने उनसे पूछा, कि वह कहां जा रहे हैं? उन्होंने कहा प्लीज हमारे लिए 10 दिनों का खाना पैक करवा दीजिए, हम कर्नाटक में अपने घर पैदल चलकर वापस जा रहे हैं." मैंने देखा की उनके बच्चे काफी छोटे थे. कोई-कोई तो एक महीने से भी कम उम्र के बच्चे थे. मैंने उनसे पूछा "आप इन बच्चों को किस तरह से लेकर जा रहे हैं. और उन्होंने कहा कि वह 8 से 10 दिनों में अपने घर पहुंच जाएंगे, आप बस हमारे खाने की व्यवस्था करवा दीजिए. मैंने कहा आप मुझे दो दिन दीजिए और मैं देखूंगा कि कुछ आवश्यक अनुमतियों के साथ कैसे व्यवस्था कर सकता हूं."
सोनू सूद (Sonu Sood) ने आगे कहा, "उसके बाद हमने पहली बार 350 लोगों को कर्नाटक पहुंचाने के लिए 10 बसों का इंतजाम किया. हमने कभी सीखा नहीं था, शायद भगवान ने हमें इस काम के लिए चुना था." बता दें, 'द कपिल शर्मा शो' में सोनू सूद ने खूब मस्ती की. इस दौरान वह लोगों के प्यार और सम्मान को देखकर इमोशनल भी हो गए. वहीं, सोनू सूद की इस दरियादिली की हर कोई तारीफ कर रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं