डांस की बात हो तो जाहिर है कि माधुरी दीक्षित का कोई जवाब नहीं, बात 90 के दशक की हो या आज के दौर की माधुरी जैसा न कोई था और न ही कोई है. इसीलिए तो वे आज भी सबकी फेवरेट हैं. उनके फैंस ही नहीं फिल्मी सितारे भी माधुरी के डांस के दीवाने हैं. जब वे स्टेज पर डांस करने आती हैं तो देखने वाले बस देखते ही रह जाते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ सोनाक्षी सिन्हा के साथ, माधुरी ने जब डांस करना शुरू किया तो सोनाक्षी बस बैठ कर उन्हें निहारती ही रह गईं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोनाक्षी ने यूं की माधुरी की तारीफ
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे माधुरी दीक्षित के साथ डांस करती दिख रही हैं. पहले माधुरी और सोनाक्षी एक साथ डांस करती हैं, लेकिन फिर माधुरी के गजब के डांस मूव्स देख सोनाक्षी अपने गाल पर हाथ रख जमीन पर बैठ जाती हैं और उन्हें निहारने लगती हैं. सोनाक्षी और माधुरी का ये डांस वीडियो, रियलिटी शो 'डांस दीवाने 4' के सेट का है. वीडियो पोस्ट करते हुए सोनाक्षी ने लिखा है, 'जब वह नाचती हैं तो आप कुछ नहीं कर सकते सिवाय रुक कर उन्हें देखने के अलावा'. वीडियो में माधुरी ब्लैक कलर की साड़ी में स्टनिंग लग रही हैं वहीं सोनाक्षी ने इंडिगो प्रिंट की धोती पैंट और क्रॉप टॉप पहना है साथ में उन्होंने ब्लैक कलर का श्रग पहना है, जो उन्हें कूल लुक दे रहा है. सोनाक्षी और माधुरी के इस वीडियो पर ढेरों यूजर्स ने कमेंट कर दोनों दीवाज की खूब तारीफ की है.
छाया सोनाक्षी का नया म्यूजिक वीडियो
बता दें कि सोनाक्षी, माधुरी संग अपने नए गाने 'मिल माहिया' पर डांस कर रही थी. सोनाक्षी अपने इस नए म्यूजिक एल्बम को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. 'मिल माहिया' म्यूजिक वीडियो को लेकर सोनाक्षी ने लिखा है, 'वीडियो अब आपके सामने हैं, इसे जरूर देखें'. सोनाक्षी सिन्हा का म्यूजिक वीडियो ‘मिल माहिया' (Mil Mahiya) कुछ ही समय पहले रिलीज हुआ है. लॉन्च होते ही सोनाक्षी और राशि सूद का यह गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है. मिल माहिया गाने को लोग अगला पार्टी एंथम बता रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं