विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2020

सिद्धार्थ शुक्ला ने रश्मि देसाई और पारस छाबड़ा पर साधा निशाना, बोले- अब मैं ऑफिशियली 40 साल का हो गया हूं लेकिन

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने हाल ही में अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. हालांकि, इस दौरान उन्होंने रश्मि देसाई (Rashami Desai) और पारस छाबड़ा पर जमकर निशाना साधा है.

सिद्धार्थ शुक्ला ने रश्मि देसाई और पारस छाबड़ा पर साधा निशाना, बोले- अब मैं ऑफिशियली 40 साल का हो गया हूं लेकिन
सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने रश्मि देसाई (Rashami Desai) को लेकर किया ट्वीट
  • सिद्धार्थ शुक्ला ने साधा रश्मि और पारस पर निशाना
  • अपने 40वें बर्थडे पर कही ये बात
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ट्वीट
नई दिल्ली:

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने हाल ही में अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस दौरान उन्हें फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स ने भी बर्थडे की ढ़ेरों बधाइयां दीं. अब हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla Birthday) ने एक ट्वीट किया है, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं. बता दें, बिग बॉस 13 में अकसर कुछ कंटेस्टेंट उनकी उम्र को लेकर सिद्धार्थ को काफी कुछ बोलते थे, हालांकि, अब सिद्धार्थ ने उन सभी को बेहद ही सटीक जवाब दिया है. दरअसल, सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने ट्वीट में रश्मि देसाई (Rashami Desai), पारस छाबड़ा (Paras Chhabra), माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) और विशाल आदित्य सिंह पर जमकर निशाना साधा है. 

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla Twitter) ने ट्वीट करते हुए लिखा, "रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, विशाल आदित्य सिंह और जिनके लिए भी यह चिंता का विषय है. मैं ऑफिशियली अब 40 साल का हो गया हूं, लेकिन बुड्ढा अभी भी नहीं हुआ हूं." इसके साथ ही सिद्धार्थ शुक्ला ने यह भी लिखा कि इसे केवल एक मजाक के तौर पर लें. हालांकि, सिद्धार्थ के इस ट्वीट पर उनकी को-एक्ट्रेस और एक्स गर्लफ्रेंड रश्मि देसाई (Rashami Desai Twitter) ने भी बखूबी जवाब दिया है. 

रश्मि देसाई (Rashami Desai) ने सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को जवाब देते हुए लिखा, "मुझे पता था, तुम मुझे बहुत याद करोगे. इसके लिए तुम्हें जन्मदिन की ढ़ेर सारी बधाइयां. स्टे ब्लेस्ड सिद्धार्थ शुक्ला." हालांकि, सिद्धार्थ शुक्ला भी रश्मि की बात का जवाब देने से पीछे नहीं हटे. उन्होंने लिखा, "धन्यवाद रश्मि देसाई, भगवान का आशीर्वाद तुम पर भी बना रहे." सिद्धार्थ और रश्मि की यह तीखी नोकझोंक पर फैन्स भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sidharth Shukla, Sidharth Shukla Birthday, Sidharth Shukla 40th Birthday, Rashami Desai, Paras Chhabra, Mahira Sharma, Sidharth Shukla Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com