शिल्पा शिंदे ने खेती बाड़ी करना किया शुरू, छोड़ा मुंबई, कहा- जहां इज्जत नहीं, वहां काम करने का कोई मतलब नही

भाबीजी घर पर है एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने बॉलीवुड के खोले राज खोले और NDTV से  कहा- मुझसे गंदे सीन करने के लिए कहा गया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शिल्पा शिंदे ने बताया मुंबई छोड़ कर रहीं खेती बाड़ी
नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं. हाल ही में उन्होंने टीवी प्रोड्यूसर्स को वाइट कॉलर वाला माफिया बताया था, जिस पर लोगों का खूब रिएक्शन सामने आ रहा है. इसी बीच  एनडीटीवी से खास बातचीत में भाबीजी घर पर है 2.0 में अंगूरी भाबी बनकर लौटीं शिल्पा शिंदे ने बॉलीवुड से जुड़े बड़े राज का खुलासा किया है और बताया कि उनसे गंदे सीन करने के लिए कहा गया. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वह मुंबई को छोड़ चुकी हैं और खेती बाड़ी कर रही हैं. 

शिल्पा शिंदे ने बॉलीवुड के खोले राज

शिल्पा शिंदे ने आगे कहा कि इस वक्त बॉलीवुड में कंटेंट की कमी है. बस एक्ट्रेस से गंदे सीन करने को लेकर कहा जाता है. यह मेरे साथ भी हो चुका है, मुझे भी एक्सपोज और गंदे सीन करने को कहा गया. अगर आपका फिल्म में कोई बोल्ड सीन भी नहीं है, तब भी कॉन्ट्रैक्ट में साइन करवाया जाता है कि आपको छोटे कपड़े और बोल्ड सीन करना पड़ेगा. मैनें मुंबई छोड़ दिया है, मैं कजरत में रह रही हूं, वहां मैंने जमीन खरीद ली है, वहीं खेती बाड़ी करती हूं. जहां इज्जत नहीं, वहां काम करने का कोई मतलब नहीं.

ये भी पढ़ें- भाबीजी घर पर है एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने बताया एक्टिंग छोड़ने का प्लान, टीवी प्रोड्यूसर्स को कहा माफिया

शिल्पा शिंदे ने टीवी प्रोड्यूसर्स को बताया था माफिया

हाल ही में एक्टर शहजादा धामी ने कथित अनपेड फीस को लेकर लंबे समय से चल रहे स्ट्रगल के बारे में बात की, जो कि उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में देखा है. वहीं शिल्पा शिंदे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसी को रिशेयर किया और एक दमदार वीडियो के जरिए उन्होंने प्रोड्यूसर्स और आर्टिस्ट के साथ उनके अनुचित व्यवहार की आलोचना की. उन्होंने कहा, टीवी इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर्स माफिया की तरह काम करते हैं. वह वाइट कॉलर वाले माफिया की तरह हैं. जो प्रोड्यूसर कलाकारों का साथ देने से इनकार करते हैं, उन्हें धमकाया जाता है और कहा जाता है कि अगर आगे उनके साथ कुछ हुआ, तो कोई भी उनके साथ खड़ा नहीं होगा. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- राज निदिमोरू की बहन ने बताया घर पर आए तो सामंथा का कैसा था रिएक्शन, बोलीं- वह बर्तन धो रही थी

Featured Video Of The Day
लापता पत्नी की तलाश में पति का वीडियो वायरल, महिला के सगे भाई ने की हत्या
Topics mentioned in this article
Shilpa Shinde
Bhabiji Ghar Par Hai
Tv News
Bollywood