शो की शूटिंग के अनुभवों पर बात करते हुए एक्ट्रेस संगीता घोष ने कहा कि टीवी पर ऐसे नाटकीय दृश्य इतने सफल क्यों होते हैं. संगीता ने कहा, "मेरे पहले कई अन्य टीवी शो में भी ऐसे ही दृश्य थे जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया और मुझे लगता है कि इस तरह के सीन कलाकारों की असली प्रतिभा को सामने लाते हैं. भले ही वे स्क्रीन पर अलग दिखते हों, लेकिन हमने उन्हें बहुत खुशी के साथ शूट किया और सेट पर खूब मस्ती की.' उन्होंने आगे कहा, '' आप इन पलों को सभी कलाकारों के सहयोग और केमिस्ट्री के बिना फिल्मा नहीं सकते, क्योंकि जब सभी की ऊर्जा एक साथ आती है, तभी जादू होता है.''
अभिनेत्री ने कहा कि टेलीविजन इंडस्ट्री में इस तरह के सीन इसलिए बनाए जाते हैं क्योंकि लोग वास्तव में इन्हें देखना पसंद करते हैं. अभिनेत्री ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि यही बात उन्हें इतना लोकप्रिय बनाती है. ये दृश्य न केवल हमें मनोरंजन करने का मौका देते हैं बल्कि हमें खुद को चुनौती देने और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी देते हैं.” सन नियो पर प्रसारित होने वाला शो “साझा सिंदूर” फूली के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पिछले महीने संगीता ने आईएएनएस से बातचीत में हाल के दिनों में इस क्षेत्र में आए बदलावों के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था, “सच कहूं तो मैं कई सालों से टेलीविजन में काम कर रही हूं. बदलाव आते रहते हैं. मुझे लगता है कि कंटेंट के मामले में हम पहले बेहतर थे और अब ये चीजें पेशेवर हो गई हैं लेकिन, पहले जो पारिवारिकता थी, वो कम हो गई है. पेशेवर होने के नाम पर लोग थोड़े आलसी हो गए हैं.'' संगीता ने कहा, "लेकिन, मैंने जहां भी काम किया है, वहां मेरे संबंध बहुत पुराने हैं. इसलिए, मैंने इसका भरपूर आनंद लिया है."
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं