सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ लौट रहा है. 'बिग बॉस 18' का प्रीमियर होने जा रहा है और इसके पहले शो का बेहद दिलचस्प प्रोमो रिलीज हुआ है. बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का प्रीमियर, रविवार 6 अक्टूबर की रात होने जा रहा है. इसके पहले शो के प्रोमो वीडियो देख फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. प्रोमो में सलमान खान के एक नहीं तीन-तीन अवतार नजर आ रहे हैं.
बिग बॉस 38 में भी सलमान!
कलर टीवी की ओर से जारी किए गए बिग बॉस 18 के नए प्रोमो में सलमान खान अपने तीन रूपों में नजर आ रहे हैं. एक सलमान जो प्रेजेंट में हैं, दूसरा उनका पास्ट और तीसरा उनका फ्यूचर. पास्ट वाले रूप में यंग सलमान नजर आते हैं, जैसा आपने उन्हें मैंने प्यार किया के वक्त देखा था. वहीं फ्यूचर वाले अवतार में सलमान के ग्रे बाल और सफेद दाढ़ी नजर आती है. सलमान का मौजूदा अवतार जब फ्यूचर अवतार से पूछता है कि क्या चल रहा है तो वह बताते हैं कि बिग बॉस 38 का प्रोमो शूट चल रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पास्ट को देख झल्लाए सलमान
वहीं प्रोमो में ये भी देखा जा सकता है कि सलमान अपने पास्ट को देख कर झल्ला उठते हैं और खुद कहते भी हैं कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं अपने पास्ट को देख इतना इरिटेट हो जाऊंगा. प्रोमो बता रहा है कि शो काफी लाजवाब होने वाला है. ऐसे में दर्शक अब बेसब्री से शो के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं