विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2017

Bigg Boss 11: पड़ोसन की खिड़की में ताक-झांक करते दिखे सलमान खान

सलमान खान का ये वीडियो काफी फनी है, जिस लड़की के लिए वे गाना गा रहे हैं. उसके पिता के खिड़की पर आते ही सलमान अपना सुर बदल लेते हैं.

Bigg Boss 11: पड़ोसन की खिड़की में ताक-झांक करते दिखे सलमान खान
1 अक्टूबर रात 9 बजे प्रसारित होगा 'बिग बॉस 11' का पहला एपिसोड.
  • 1 अक्टूबर से शुरू होगा 'बिग बॉस' सीजन 11
  • हारमोनियम बजाते दिखे सलमान खान
  • 'बिग बॉस' के लिए अपनाया किशोर कुमार का 'पड़ोसन' लुक
नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर छोटे पर्दे के दर्शकों के सामने होंगे. उन्होंने सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 11वें सीजन की लॉन्च डेट घोषित कर दी है. कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो के जरिए सलमान ने बताया है कि यह शो अगले महीने की पहली तारीख से शुरू होने जा रहे है. इस वीडियो में वे क्लासिकल सिंगर के रूप में दिख रहे हैं, जिसमें उनका अंदाज फिल्म पड़ोसन (1968) के किशोर कुमार जैसा लग रहा है. वे इसमें हारमोनियम बजाते हुए गा रहे हैं 'मेरे सामने वाली खिड़की पर एक चांद का टुकड़ा रहता है... अफसोस" सलमान खान का ये वीडियो काफी फनी है, जिस लड़की के लिए वे ये गाना गा रहे हैं. उसके पिता के खिड़की पर आते ही सलमान अपना सुर बदल लेते हैं.
 

सलमान की मानें तो रविवार 1 अक्टूबर रात 9 बजे बिग बॉस सीजन 11 में पड़ोसी आकर 12 बजाएंगे. शो सोमवार से शुक्रवार रात 10.30 बजे प्रसारित होगा. केबीसी के बाद सलमान का ये शो टीवी की दुनिया में बड़ा धमाका होगा. इस बार शो के फॉर्मेट में कुछ बदलाव भी दिखेंगे.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 11 में होगी इन 5 हसीनाओं की एंट्री: कोई सोशल मीडिया से पॉपुलर, किसी से जुड़ा है विवाद!

बता दें सलमान के इस शो में निया शर्मा, जानवी कपूर, नीति टेलर, अनुज सक्सेना, देवोलीना भट्टाचार्य, अचिंत कौर, रानी चटर्जी, ढिंचिक पूजा, अभिषेक मलिक जैसे सेलेब्स एंट्री ले सकते हैं. हालांकि, अब तक किसी भी नाम का ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुआ है.

VIDEO: 'हसीना पारकर' की टीम से खास बातचीत ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Bigg Boss 11
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com