टेलीविजन के प्रचलित सीरियल 'अनुपमा' में मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में बनी हुई हैं. इस शो में उनके द्वारा निभाया जा रहा किरदार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. इसी के साथ वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और फैन्स के साथ अपनी हर गतिविधि भी शेयर करती रहती हैं. इसी बीच उन्होंने एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है. दरअसल ये वीडियो उनके शो 'अनुपमा' के सेट का है. जहां वो अपने को-स्टार्स के साथ पंजाबी सॉन्ग 'Ishq Tera Tadpave' जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं. रुपाली के इस वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस वीडियो के साथ रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने कैप्शन में लिखा है 'जब बॉयज तैयार हो रहे थे... हम गर्ल्स ने सुनिश्चित किया कि पूरी यूनिट डांस फ्लोर पर आए, डीजे और डांस फ्लोर वसूल जो करना था'. रुपाली का ये शानदार डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. उनके इस वीडियो पर अब तक 138 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं.
बता दें, रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने 2000 में टीवी सीरियल 'सुकन्या' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वो 'कहानी घर-घर की', 'संजीवनी' जैसे कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं. फिलहाल वो 'अनुपमा' में मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं. शो में उनके किरदार को फैन्स खूब पसंद करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं