विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2020

रश्मि देसाई का Video हुआ वायरल, पलभर में मॉडल से बन गई देसी क्वीन

एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

रश्मि देसाई का Video हुआ वायरल, पलभर में मॉडल से बन गई देसी क्वीन
रश्मि देसाई (Rashami Desai) का वीडियो हुआ वायरल
  • रश्मि देसाई का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस पलभर में मॉडल से बन गईं देसी क्वीन
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) अपने अंदाज के लिए खूब जानी जाती है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस से जुड़ी रहती हैं. हाल ही में रश्मि देसाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह पल भर में मॉडल से देसी क्वीन बन जाती हैं. एक्ट्रेस ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जो सबका खूब ध्यान खींच रहा है. वीडियो में रश्मि देसाई का दोनों ही लुक में स्टाइल जबरदस्त लग रहा है. खास बात तो यह है कि रश्मि देसाई के इस वीडियो को अब तक 6 डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

रश्मि देसाई (Rashami Desai) के इस वीडियो को लेकर फैंस के साथ-साथ टीवी कलाकार भी उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं. वीडियो में एक्ट्रेस पहले शॉर्ट्स और टॉप में नजर आ रही हैं, इसके बाद वह पल भर में ही मॉडर्न क्वीन में बदल जाती हैं. इस वीडियो में रश्मि पहले ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं, बाद में वह ब्राउन कलर की साड़ी में नजर आने लगती हैं. रश्मि के वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 


बता दें कि रश्मि देसाई (Rashami Desai) इन दिनों 'नागिन 4' (Naagin 4) की शूटिंग कर रही हैं. बीते दिन उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वह और एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) साथ बैठे दिखाई दे रही थीं. बता दें कि रश्मि देसाई ने कलर्स टीवी चैनल पर आने वाले सीरियल उतरन से अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी. इसके बाद वह दिल से दिल तक में भी नजर आई थीं. सीरियल के अलावा रश्मि देसाई ने बिग बॉस 13 में रहते हुए भी खूब सूर्खियां बटोरी थीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashami Desai, Rashami Desai Video, Rashami Desai Video Viral, Rashami Desai Instagram, Rashami Desai Bigg Boss 13
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com