बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का आज रात प्रीमियर होने वाला है. शो के कई प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर पहले ही सुर्खियां बटोर रहे हैं. यह सलमान खान (Salman Khan) का होस्ट के रूप में 12वां सीजन होगा. शो पर आज सलमान खान के साथ बॉलीवुड के यंग सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी नजर आएंगे. कलर्स ने इससे जुड़ा एक प्रोमो वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान और रणवीर सिंह इस दौरान चैट मूड में दिख रहे हैं और खूब मस्ती कर रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जैसे ही शो पर एंट्री लेते हैं वो सलमान खान (Salman Khan) का गाना 'दो मस्ताने चले जिंदगी बनाने' गाने लगते हैं. यह गाना फिल्म 'अंदाज अपना अपना' का है. रणवीर सिंह बिग बॉस के सेट पर अपने पहले टीवी शो के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. वो जल्द ही अपाना पहला शो लेकर दर्शकों के बीच पहुंच रहे हैं. सलमान खान इस वीडियो में रणवीर से कहते दिख रहे हैं: "साथ-साथ में चलेंगे, तो कलर्स की तो निकल पड़ेगी" बिग बॉस का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
सलमान खान (Salman Khan) द्वारा होस्ट किए जा रहे बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का प्रीमियर शनिवार (2 अक्टूबर), 2021 को रात 9.30 बजे किया जाएगा. यानी आज ही से आप इस मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो का मजा ले सकेंगे. आप हमेशा की तरह कलर्स चैनल पर इस शो को देख सकते हैं. यह शो सोमवार से शुक्रवार रत 10.30 बजे दिखाया जाएगा, जबकि शनिवार और रविवार को यह 9.30 बजे टेलीकास्ट होगा. शनिवार और रविवार वीकेंड का वार होगा, जब सलमान खान प्रतियोगियों के साथ बातचीत करते हैं.
यह भी देखें: एयरपोर्ट पर दिखे सितारे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं