टेलीविजन पर भी कई ऐसे सितारे हैं, जो एक नहीं कई सारी प्रतिभाओं के धनी है. टीवी पर आने वाले पॉपुलर शो 'वीर की अरदास वीरा' में वीरा का किरदार निभा मशहूर हुईं एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी भी उनमें से ही एक हैं. दिगांगना न सिर्फ अपने बेहतरीन अभिनय के लिए पहचानी जाती हैं, बल्कि वह एक राइटर और सिंगर भी हैं. दिगांगना को टीवी पर असली पहचान साल 2012 में आए शो वीरा से मिली थी, लेकिन इन 11 सालों में अब दिगांगना का लुक काफी बदल गया है और वह अब पहले से अधिक स्टाइलिश नजर आने लगी हैं.
दिगांगना को भले ही पहचान साल 2012 में आए शो वीर की अरदास वीरा से मिला हो लेकिन उन्होंने टीवी पर काम करना तो महज 7 साल की उम्र में ही कर दिया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके अलावा उन्होंने शकुंतला (2009), कृष्णा अर्जुन और रुक जाना नहीं जैसे कई शोज में काम किया. इसके बाद 2012 में वीरा के साथ उन्हें लीड रोल प्ले करने का मौका मिला.
अपनी एक्टिंग से सभी को लुभाने वाली दिगांगना एक सिंगर और राइटर भी हैं. महज 14 साल की उम्र में उन्होंने सॉन्ग कंपोज भी किया था. टीवी के साथ ही दिगांगना हिंदी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी नजर आईं. बॉलीवुड में फ्राईडे उनकी डेब्यू फिल्म थी. वहीं तेलुगु में फिल्म हिप्पी से उन्होंने डेब्यू किया. दिगांगना कई म्यूजिक एलब्म्स का हिस्सा रह चुकी हैं. दिगांगना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और यहां उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है.
फिल्म '72 हूरें' कैसी है और इसके कलाकार कौन हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं