विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2018

सलमान के सामने इमोशनल हुए अनिल कपूर, बोले- कभी-कभी बीवी को ‘माधुरी’ कह देता था और फिर...

सलमान खान ने ‘दस का दम’ के साथ टीवी पर दस्तक दे दी है, और शो पर पहले गेस्ट सलमान की ही अगली फिल्म ‘रेस 3’ की स्टारकास्ट होगी.

सलमान के सामने इमोशनल हुए अनिल कपूर, बोले- कभी-कभी बीवी को ‘माधुरी’ कह देता था और फिर...
Race 3: माधुरी दीक्षित के साथ खूब ढेर सारी फिल्में की थीं अनिल कपूर ने
  • 'दस का दम' में आएगी रेस की टीम
  • अनिल कपूर होंगे इमोशनल
  • सलमान के सामने खोलेंगे राज
नई दिल्ली: सलमान खान ने ‘दस का दम’ के साथ टीवी पर दस्तक दे दी है, और शो पर पहले गेस्ट सलमान की ही अगली फिल्म ‘रेस 3’ की स्टारकास्ट होगी. सलमान खान अपने को-स्टार्स के साथ बहुत अच्छा संबंध रखते हैं और उन्होंने अनिल कपूर, जैकलिन फर्नांडीज, बॉबी देओल, डेजी शाह और साकिब सलीम के साथ अच्छा समय बिताया. गेम के दौरान, एक सवाल पूछा गया कि 'कितने प्रतिशत भारतीय अपने जीवनसाथी को किसी और नाम से बुलाते हैं?' जिस पर अनिल कपूर ने एक मजेदार जवाब दिया जिससे वहां मौजूद एक्टर्स और स्टूडियो के दर्शक हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए. अपने विवेक और मजाक के लिए लोकप्रिय इस बेहतरीन एक्टर ने स्वीकार किया कभी-कभी वे अपनी पत्नी सुनीता को माधुरी कहकर पुकारा करते थे.

Video: निरहुआ ने उड़ाया मनोज तिवारी का मजाक, बोले- पैसा मिलता तो मनोज भैया क्या दिल्ली में होते...

जब आगे पूछा गया, तो शर्मिंदा होते हुए अनिल कपूर ने बताया कि वह माधुरी के साथ आए दिन इतना ज्यादा काम करते थे कि उन्हें अपनी गलती का एहसास ही नहीं हुआ. अनिल कपूर ने अपनी पत्नी के पेशेंस की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनसे नाराज नहीं हुई क्योंकि वह उनकी वर्कलाइफ को समझती थीं और वह हमेशा उन्हें सपोर्ट करती आई हैं. यह स्पष्ट था कि उस समय अनिल और माधुरी 90 के दशक के ऑन-स्क्रीन हिट जोड़ी थे और इन एक्टर्स ने ढेर सारी हिट फिल्में भी दी हैं.
 
anil kapoor

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने की वापसी, फैन्स ने कुछ यूं किया वेलकम

सेट पर मौजूद सूत्र ने बताया, “रेस 3 की स्टारकास्ट ने शो पर सलमान खान के साथ काफी मस्ती की. अनिल कपूर ने अपनी पत्नी की बहुत प्रशंसा की और उनके सहयोग के लिए उनका धन्यवाद भी किया.” 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Race 3, Salman Khan, Anil Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com