विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2020

PMO India के यूट्यूब चैनल पर 'मन की बात' को देखा गया 16 लाख बार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बीते रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' (Mann Ki Baat) के जरिए देश के लोगों को संबोधित किया था.

PMO India के यूट्यूब चैनल पर 'मन की बात' को देखा गया 16 लाख बार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)
  • पीएम मोदी ने की मन की बात
  • लोकल टॉयज के लिए वोकल होने की कही बात
  • वीडियो को 16 लाख बार देखा गया
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बीते रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' (Mann Ki Baat) के जरिए देश के लोगों को संबोधित किया था. कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी (BJP), नरेंद्र मोदी और PMO इंडिया के यूट्यूब चैनल पर टेलिकास्ट किया गया था. हैरान करने वाली बात यह थी कि वीडियो को बीजेपी के यूट्यूब चैनल पर लाइक से ज्यादा डिसलाइक मिले थे. लेकिन PMO इंडिया के यूट्यब चैनल पर इस वीडियो को 16 लाख बार देखा जा चुका है.

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बीते दिन 'मन की बात' (Mann Ki Baat) कार्यक्रम में लोकल खिलौनों के लिए वोकल होने की लोगों से अपील की थी. इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को गणेश चतुर्थी और ओणम जैसे त्योहारों के लिए बधाइयां भी दी थीं. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा था कि मन की बात में कहा था, "अब सभी के लिये Local खिलौनों के लिये Vocal होने का समय है. आइए, हम अपने युवाओं के लिये कुछ नए प्रकार के, अच्छी quality वाले, खिलौने बनाते हैं. खिलौना वो हो जिसकी मौजूदगी में बचपन खिले भी, खिलखिलाए भी. हम ऐसे खिलौने बनाएं, जो पर्यावरण के भी अनुकूल हों. हमारे देश में इतने ideas हैं, इतने concepts हैं, बहुत समृद्ध हमारा इतिहास रहा है. क्या हम उन पर games बना सकते हैं. मैं देश के युवा talent से कहता हूँ, आप, भारत में भी games बनाइये, और, भारत के भी games बनाइये."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PMO India, PMO India YouTube Channel, Mann Ki Baat, PM Narendra Modi, Pm Narendra Modi Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com