लोकप्रिय टीवी सीरियल रामायण में ‘रावण' का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) का निधन हो गया है. अरविंद त्रिवेदी का बीती रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ. उन्होंने 83 की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली. अरविंद त्रिवेदी के निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. टीवी सेलेब्स के साथ-साथ उन्हें बॉलीवुड सितारे भी श्रद्धांजलि दे रहे हैं. वहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी अरविंद त्रिवेदी को ट्विटर पर एक फोटो साझा करके श्रद्धांजलि दी है.
प्रधानमंत्री मोदी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें वे दिवंगत अभिनेता के साथ नजर आ रहे हैं. तस्वीर में दोनों एक-दूसरे से हाथ मिलाते हुए देखे जा सकते हैं. इसे शेयर करते हुए लिखा गया है, ‘हमने श्री अरविंद त्रिवेदी को खो दिया है, जो न केवल एक असाधारण अभिनेता थे बल्कि जनसेवा के प्रति जुनूनी भी थे. भारतीयों की पीढ़ियों के लिए, उन्हें रामायण टीवी धारावाहिक में उनके काम के लिए याद किया जाएगा. अभिनेता के परिवार और प्रशंसकों, दोनों के प्रति संवेदना. ओम शांति'. पीएम मोदी के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. अधिकतर यूजर इस पर ‘ओम शांति' लिख रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
We have lost Shri Arvind Trivedi, who was not only an exceptional actor but also was passionate about public service. For generations of Indians, he will be remembered for his work in the Ramayan TV serial. Condolences to the families and admirers of both actors. Om Shanti. pic.twitter.com/cB7VaXuKOJ
— Narendra Modi (@narendramodi) October 6, 2021
मध्य प्रदेश के उज्जैन में जन्मे अरविंद त्रिवेदी के करियर की शुरुआत गुजराती मंच से हुई थी. उन्हें कई गुजराती फिल्मों में अभिनय करते हुए देखा जा चुका है. गुजराती दर्शकों के बीच उनकी अच्छी खासी पहचान थी. अपने शानदार अभिनय के लिए उन्हें कई सारे पुरस्कारों से भी नवाजा गया है. आपको बता दें कि अरविंद त्रिवेदी अब तक लगभग 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से लोगों का मनोरंजन कर चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं