कुछ समय पहले टीवी पर एक शो आता था नाम था न आना इस देस लाडो. शो की कहानी ऐसे परिवार, ऐसे गांव के इर्द गिर्द घूमती थी जहां लड़के औऱ लड़कियों में खूब भेदभाव करते थे. शो में गांव की एक दमदार महिला के किरदार में थीं अम्माजी. चेहरे पर सख्ती, हाथ में बड़ा सा डंडा, आंखों में गुस्सा और आवाज में एक डरा देने वाली कठोरता. अम्माजी के इस किरदार को पॉपुलर बनाया एक्ट्रेस मेघना मलिक ने. जो अपनी एक्टिंग से अम्माजी के किरदार को लोगों के दिलों में उतारने में कामयाब रहीं.
मेघना मलिक इस शो के बाद भी काफी एक्टिव हैं. अक्सर सोशल मीडिया पर वो अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस से मुखातिब होती हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लाडोः वीरपुर की मर्दानी में वो दोबारा नजर आई थीं. अम्माजी के ही किरदार में उन्होंने इस शो में दोबारा वापसी की थी. इस शो के प्रमोशन के लिए मेघना मलिक बिग बॉस 11 में भी गईं थीं.
लाडो सीरीज के दोनों शो के अलावा मेघना मलिक झलक दिखला जा की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं.
टीवी पर सक्रिय रहीं मेघना मलिक फिल्मों में तो एक्टिव रही ही हैं वेबसीरीज में भी खूब काम कर रही हैं. 2020 से लेकर 2021 तक वो बंदिश बेंडिट्स, मिर्जापुर और अर्ण्यक जैसी वेबसीरीज में काम कर चुकी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं