टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं. उनके फैन्स के लिए एक खुशी की खबर है. सोशल मीडिया पर खबरें हैं कि मौनी रॉय (Mouni Roy) जल्द ही शादी की करने वाली हैं. मौनी की शादी की बात सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है. दरअसल मौनी रॉय (Mouni Roy) के भाई विद्युत रॉयसरकार ने ये जानकारी दी है. खबरों के मुताबिक विद्युत ने बिहार के एक न्यूजपेपर को इसकी जानकारी दी थी. जिसके बाद मौनी के फैन्स का दिल बुरी तरह टूट गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हाल ही में मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है. जिसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. वहीं अब खबर है कि मौनी रॉय (Mouni Roy) लॉन्ग टर्म बॉयफ्रैंड सूरज नाम्बियार के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगी. मौनी के भाई ने ये भी बताया कि शादी की रस्में दुबई या इटली में हो सकती है. इसी के साथ कूच बिहार में उनका रिसेप्शन होगा.
बता दें, मौनी रॉय (Mouni Roy) का नया म्यूजिक वीडियो 'दिल गलती कर बैठा है' हालही में रिलीज हुआ है. इस सॉन्ग में वह जुबिन नौटियाल के साथ नजर आ रही हैं. इसी के साथ मौनी रॉय आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगी. मौनी रॉय वेब सीरीज 'लंदन कॉन्फिडेंशियल' में नजर आ चुकी हैं, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस खूब पसंद की गई थी. मौनी ने एक्टिंग करियर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से शुरू किया था. मौनी ने अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड करियर शुरु किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं