दिवंगत सुपरस्टार मनोज कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. 4 अप्रैल को उनका 87 की उम्र में निधन हुआ. जबकि 5 अप्रैल को वह पंचतत्व में विलीन हो गए. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, जिसमें ज्यादातर देशभक्ति की मूवीज थीं. इसके चलते उनका नाम भारत कुमार पड़ा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने उनके ऑफिस में रिसेप्शनिस्ट के रुप में काम किया है. हालांकि उस समय वह एक्टिंग की दुनिया में नहीं आई थीं. लेकिन फिल्मी दुनिया में आने का सपना जरुर रखती थीं.
यह और कोई नहीं एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी रेड्डी हैं, जो एक समय पर टीवी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हुआ करती थीं. उन्होंने कई हिट टीवी शोज में काम किया. वहीं साउथ में भी वह काफी हिट फिल्में दे चुकी हैं. हालांकि जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा तो वह उतना फेम हासिल नहीं कर पाई. अनीता ने हम पांच से टीवी डेब्यू किया, जो फ्लॉप हो गया और शो ऑफ एयर हो गया. इसके बाद वह ऐश्वर्या राय की ताल में नजर आईं, जिसमें उनका रोल लिमिटेड था. लेकिन फिल्म हिट साबित हुई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में अनीता हसनंदानी ने खुलासा किया कि वह मुंबई में काम ढूंढ रही थीं. तब उन्हें मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी के ऑफिस में रिसेप्शनिस्ट की जॉब मिली. उन्होंने वहां काफी साल तक काम किया और इसके बाद टीवी की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने साउथ की फिल्में जैसे नुव्वु नेनु, वरुशामेलम वसंतम जैसी फिल्मों में काम किया. जबकि बॉलीवुड में ये दिल, कुछ तो है, कृष्णा कॉटेज और कोई आप सा जैसी फिल्मों में नजर आईं.
इसके बाद कोई आप सा के फ्लॉप होने के बाद अनीता डिप्रैशन में चली गईं. लेकिन एकता कपूर उनकी दोस्त बनी और एक्ट्रेस की डिप्रेशन से उभरने में मदद की. वह उनके क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कसम से और कई टीवी शोज में नजर आईं. जबकि नागिन 3 में उन्होंने पहचान हासिल की और टीवी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गईं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं