तलाक के बाद भी माही विज और जय भानूशाली हैं साथ- साथ, बोलीं- आज भी वह मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं

माही विज ने पहली बार खुलकर बताया कि जय भानुशाली से अलग होने के बाद भी दोनों के बीच कोई कड़वाहट नहीं है. उन्होंने जय को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया और कहा कि दोनों परिवार की तरह आज भी जुड़े हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
माही विज और जय भानुशाली हैं अच्चे दोस्त
नई दिल्ली:

किसी रिश्ते के टूटने की खबर अक्सर लोगों को दुखी कर देती है, लेकिन हर कहानी का अंत कड़वाहट से हो, ऐसा जरूरी नहीं है. टीवी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस माही विज ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसा खुलासा किया है जिसने कई लोगों का नजरिया बदल दिया है. 16 साल तक साथ रहने के बाद माही और जय भानुशाली ने अलग होने का फैसला लिया था. हालांकि अब माही ने बताया है कि दूरी आने के बावजूद दोनों के बीच सम्मान, भरोसा और अपनापन आज भी बना हुआ है. इतना ही नहीं, माही ने जय को अपना "बेस्ट फ्रेंड" बताया और कहा कि वो आज भी उनके परिवार का अहम हिस्सा हैं. माही की ये बातें सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई हैं.

जब मुश्किल वक्त में पिता बने सबसे बड़ी ताकत

एक बातचीत के दौरान माही विज से उनकी जिंदगी के उस दौर के बारे में पूछा गया जब चीजें उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं चल रही थीं. इस पर माही ने बेहद भावुक अंदाज में अपने पिता का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उनके पिता ने कभी उनके फैसलों पर सवाल नहीं उठाए. उन्होंने न तो कोई दबाव बनाया और न ही किसी बात के लिए उन्हें जज किया. माही के मुताबिक, उनके पिता सिर्फ ये चाहते थे कि उनकी बेटी खुश रहे. यही वजह थी कि मुश्किल समय में उनका साथ माही के लिए सबसे बड़ी ताकत बन गया.

यह भी पढ़ें- रामचरण की बहन श्रीजा ने घर से भाग कर की थी शादी, हुआ तलाक, बोलीं- मेरी पहचान मेरे दर्द भरे अतीत से बनी थी 

जय को बताया परिवार का हिस्सा

माही विज ने कहा कि जय आज भी उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने बताया कि उनके पिता जब घर आते हैं तो जय के साथ बैठकर चाय पीते हैं और दोनों परिवारों के बीच आज भी पहले जैसा अपनापन है. माही ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनके और जय के बीच कोई कड़वाहट नहीं है. दोनों आज भी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और अपने बच्चों के लिए साथ खड़े रहते हैं. उनके मुताबिक, रिश्ता भले बदल गया हो, लेकिन इंसानियत और सम्मान कभी नहीं बदलना चाहिए.

Advertisement

'बस कोई सवाल न करे', यही चाहती थीं माही

माही ने उस दौर को याद करते हुए कहा कि जब जिंदगी में बहुत कुछ एक साथ हो रहा होता है, तब इंसान को सलाह से ज्यादा साथ की जरूरत होती है. उन्होंने बताया कि उनके पिता और जय दोनों ने उन्हें वो सुकून दिया जिसकी उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत थी. माही के अनुसार, कई बार सिर्फ किसी का चुपचाप आपके साथ बैठ जाना भी बड़ी राहत दे जाता है. यही वजह है कि आज भी वो जय के लिए अपने दिल में सम्मान रखती हैं.

यह भी पढ़ें- मां बनने के बाद नए आशियाने में शिफ्ट होंगी दीपिका पादुकोण, पति रणवीर सिंह के साथ लेने पहुंची जायजा, प्लॉंट किया बेबी बंप

Advertisement

अफवाहों पर भी दिया था करारा जवाब

अलग होने के बाद माही विज का नाम कुछ लोगों के साथ जोड़ा गया था, जिस पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हुई थीं. हालांकि माही ने इन सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया था. उन्होंने साफ कहा था कि लोग अक्सर बिना पूरी सच्चाई जाने कहानियां बना लेते हैं. माही का मानना है कि हर रिश्ते को विवाद और आरोपों के चश्मे से नहीं देखना चाहिए, क्योंकि कई बार लोग शांति और समझदारी के साथ भी आगे बढ़ने का फैसला लेते हैं.

Featured Video Of The Day
'विदेशी ताकतों का कोई हाथ नहीं, सरकार ने माना' CJP का बड़ा बयान
Topics mentioned in this article
Mahhi Vij Tv Show
Mahhi Vij Affairs Rumour
Mahhi Vij And Jay Bhanushali
Mahhi Vij And Jay Bhanushali Divorce
Mahhi Vij And Jay Bhanushali Marriage