The great Indian Kapil Show upcoming episode promo: नेटफ्लिक्स के द ग्रेट इंडियन कपिल शो के अपकमिंग एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और करीना कपूर गेस्ट बनकर पहुंचेंगी, जिसका हाल ही में प्रोमो सामने आया है. सामने आई झलक में कपिल शर्मा गेस्ट के साथ मजेदार बातें करते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं कृष्णा अभिषेक ने अपनी एंट्री से सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया है. दरअसल, प्रोमो में कृष्णा अपने मामा गोविंदा के राजा बाबू लुक में नजर आ रहे हैं और करिश्मा कपूर के साथ गाने पर डांस करते दिख रहे हैं.
प्रोमो में कृष्णा अभिषेक को गोविंदा के राजा बाबू लुक में करिश्मा कपूर के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है. लेकिन कपिल शर्मा उन्हें चेतावनी देते हैं कि गोविंदा को नाराज मत करना. वह कहते हैं, ध्यान से ओरिजनल वाले ना देख ले. इसके बाद कृष्णा जवाब में कहते हैं, गाली खाऊंगा घर पे आज.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Kapoor sisters as upcoming guest in kapil's show
byu/SB0299 inBollyBlindsNGossip
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच कई साल से रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं. वहीं गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ उनके रिश्ते अच्छे नहीं है. वहीं इसके कारण वह द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नहीं आएंगी.
गौरतलब है कि हाल ही में जब गोविंदा को गोली लगी थी तो कश्मीरा शाह अपने बच्चों के साथ सुपरस्टार से मिलने पहुंची थीं. जबकि कृष्णा अभिषेक भी अलग मिलते हुए दिखे थे. वहीं आरती सिंह भी पति के साथ अस्पताल पहुंचते हुए नजर आई थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं