Karisma Kapoor Got Angry: करिश्मा कपूर अब भले बड़े पर्दे से दूर हों, लेकिन वह टीवी के शोज में नजर आती रहती हैं. इन दिनों वह रियलिटी डांस शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4 को जज कर रही हैं. वह शो में अपने फैसले को लेकर भी कई बार सुर्खियां बटोर चुकी हैं, लेकिन अब इंडियाज बेस्ट डांसर 4 के शो में करिश्मा कपूर को गुस्सा आ गया है. उन्हें शो के कंटेस्टेंट्स के लेकर जज तक, सभी मनाते रह गए लेकिन एक्ट्रेस को इतना गुस्सा आ गया कि करिश्मा कपूर शो को बीच में भी छोड़कर चली गईं.
इंडियाज बेस्ट डांसर 4 से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो सामने आया है. जिसमें शो के मजबूत कंटेस्टेंट्स नेक्स्टियन अपनी परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो प्रोमो में वह दोनों लड़के करीना कपूर खान की फिल्म अशोका के गाने 'रोशनी से' पर डांस कर रहे हैं. यह एक रोमांटिक ट्रैक है जिसमें शाहरुख खान और बेबो थे. हालांकि, लड़कों को परफॉर्म करते देख करिश्मा कपूर को कुछ अच्छा नहीं लगा और वह परेशान हो गईं. इसके बाद वह वीडियो प्रोमो में नाराज होती दिखीं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वीडियो में, साजिद खान ने लड़कों से पूछा कि उन्होंने करिश्मा से क्या कहा, उनके चेहरे पर एक चौंकाने वाला भाव था. करिश्मा को परेशान होते देख गीता कपूर और टेरेंस लुईस परेशान दिख रहे थे. सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो प्रोमो को शेयर किया है. सोशल मीडिया पर शो का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस के फैंस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं. करिश्मा कपूर के गुस्सा वाला यह एपिसोड इस वीकेंड पर दिखाया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं