विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2017

कॉमेडी और एक्टिंग में महारत हासिल करने के बाद अब इनके साथ गाना चाहते हैं कपिल शर्मा

कपिल ने कहा, "मुझे गाना पसंद है. यहां तक कि मैंने 'लव पंजाब' में भी गाया है. मैं रहमान का प्रशंसक हूं इसलिए उनके साथ काम करना मेरा सपना है. जब सर मेरे शो में आए तो मैंने उनके सामने गाया."

कॉमेडी और एक्टिंग में महारत हासिल करने के बाद अब इनके साथ गाना चाहते हैं कपिल शर्मा
कपिल शर्मा.
मुंबई: कॉमेडियन-अभिनेता कपिल शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फिरंगी' की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं. कपिल को गाना बहुत पसंद है और वह भविष्य में ऑस्कर विजेता संगीत निर्देशक ए.आर. रहमान के साथ काम करना चाहते हैं. कपिल ने बताया कि करियर की शुरुआत में वह एक गायक बनना चाहते थे.

कपिल शर्मा ने किया सनी लियोन की नाक में दम, पीछे-पीछे यहां भी पहुंच गए

वहीं, यह पूछने पर कि क्या लोकप्रियता पाने और इतने प्रशंसक होने के बाद, क्या वह गायन को गंभीरता से लेना चाहते हैं? इस पर कपिल ने कहा, "मुझे गाना पसंद है. यहां तक कि मैंने 'लव पंजाब' में भी गाया है. मैं रहमान का प्रशंसक हूं इसलिए उनके साथ काम करना मेरा सपना है. जब सर मेरे शो में आए तो मैंने उनके सामने गाया."

VIDEO: टीवी पर लौटे कॉमेडी किंग, खुद बताया कब शुरू होगा 'द कपिल शर्मा शो'

उन्होंने बताया, "उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मुझे गायन में दिलचस्पी है. उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें मेरा गाना पसंद आया और एक दिन वह मुझे गाने का मौका देंगे."

VIDEO: ‘अंगदान’ पर स्वरा भास्कर से खास बातचीत ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, A R Rehman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com