विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2020

कपिल शर्मा के शो पर धर्मेंद्र बनकर आए कृष्णा, तो कॉमेडी किंग ने यूं उड़ाया मजाक- देखें मजेदार Video

कपिल शर्मा शो (Kapil Sharma Show) का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) धर्मेंद (Dharmendra) बनकर आए कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) का मजाक उड़ा रहे हैं.

कपिल शर्मा के शो पर धर्मेंद्र बनकर आए कृष्णा, तो कॉमेडी किंग ने यूं उड़ाया मजाक- देखें मजेदार Video
कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) का वीडियो हुआ वायरल
  • कपिल शर्मा शो का वीडियो हुआ वायरल
  • शो पर उड़ा धर्मेंद्र का मजाक
  • कपिल शर्मा ने उड़ाया धर्मेंद्र का मजाक
नई दिल्ली:

टेलीविजन के पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' में इस बार सोनी टीवी के अपकमिंग शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर (India's Best Dancer)' की टीम आई. अपने शो को प्रमोट करने के लिए जज टेरेंज लुइस (Terence Lewis), गीता कपूर (Geeta Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने कॉमेडी शो के सेट पर खूब मस्ती और धमाल किया. शो के दौरान का एक वीडियो अब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कपिल शर्मा धर्मेंद्र (Dharmendra) बनकर आए कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek)  का मजाक उड़ा रहे हैं.

Tanhaji Box Office Collection Day 43: अजय देवगन की फिल्म ने बनाया कमाई का नया रिकॉर्ड, जानें कुल कलेक्शन


कपिल शर्मा शो (Kapil Sharma Show) के इस वीडियो को सोनी टीवी के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) धर्मेंद्र (Dharmendra) बनकर आए हैं, तो वहीं कीकू शारदा सनी देओल (Sunny Deol) का भेष बनाकर खूब जोक्स सुना रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा (Kapil Sharma) धर्मेंद्र के कपड़ों को लेकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं. 

सनी लियोन से नंबर मांगने के आरोपों को कबीर बेदी ने किया खारिज, Tweet कर जताई नाराजगी...


वीडियो में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) धर्मेंद्र (Dharmendra) बने कृष्णा अभिषेक से कह रहे हैं, "आप धरम जी है तो आप ऐसे जेनिफर लोपेज की तरह क्यों खड़े होते हैं." इस पर कृष्णा अभिषेक कहते हैं, "फ्रॉक जेनिफर लोपेज की दोगे तो ऐसे ही खड़ा रहूंगा ना मैं." कृष्णा अभिषेक का जवाब सुन वहां मौजूद सभी दर्शक हंसी से लोटपोट हो जाते है. कपिल शर्मा शो के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Kapil Sharma Show, Kapil Sharma Show Video Viral, Dharmendra, Krushna Abhishek, Kapil Makes Fun Of Dharmendra, Video Viral, Viral Video, The Kapil Sharma Show Video, Kiku Sharda, Sunny Deol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com