विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2018

कपिल शर्मा से 'बाबाजी का ठुल्लू' की हुई रिक्वेस्ट तो कॉमेडियन बोले- सारी उम्र यही करता रहूंगा...देखें Video

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) फिर से फॉर्म में लौट रहे हैं. कॉमेडियन कपिल शर्मा जहां 12 दिसंबर को शादी करने जा रही हैं, वहीं वे टीवी पर ' द कपिल शर्मा शो' से वापसी कर रहे हैं. लेकिन ये वायरल वीडियो कमाल का है.

कपिल शर्मा से 'बाबाजी का ठुल्लू' की हुई रिक्वेस्ट तो कॉमेडियन बोले- सारी उम्र यही करता रहूंगा...देखें Video
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने 'इंडियन आइडल 10 (Indian Idol 10)' के सेट पर यूं की मस्ती
  • 'इंडियन आइडल 10' के सेट पर दिखे कपिल शर्मा
  • छेड़े सुर और यूं की मस्ती
  • 12 दिसंबर को कर रहे हैं शादी
नई दिल्ली: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) फिर से फॉर्म में लौट रहे हैं. कॉमेडियन कपिल शर्मा जहां 12 दिसंबर को शादी करने जा रही हैं, वहीं वे टीवी पर ' द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' के साथ वापसी कर रहे हैं. कपिल शर्मा काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं. छोटे परदे के सुपरस्टार कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अब धमाकेदार नई पारी का फैसला कर लिया है. हाल ही में कपिल शर्मा अमिताभ बच्चन के साथ उनके शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के फिनाले एपिसोड में नजर आए थे. अब कपिल शर्मा को 'इंडियन आइडल 10 (Indian Idol 10)' के सेट पर मस्ती करते हुए देखा गया है.

2.0 Movie: रजनीकांत-अक्षय कुमार का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, Robot ने किया ये करिश्मा
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Kakkkar (@teamnehakakkar) on


Bigg Boss 12: बिग बॉस में श्रीसंत को फिर आया गुस्सा, रोहित को पीटने के लिए टॉयलेट में बुलाया- देखें Video

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 'इंडियन आइडल' के सेट पर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar), मनीष पॉल (Manish Paul) और विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) के साथ मस्ती करते नजर आए. दिलचस्प वाकया उस समय हुआ जब फोटो खींच रहे शख्स ने कपिल शर्मा से 'बाबाजी का ठुल्लू' वाला पोज करने के लिए कहा. इस पर कपिल शर्मा ने हंसी-मजाक में कहा, "सारी उम्र यही करता रहूंगा मैं क्या..." इस तरह सेट पर कपिल शर्मा ने भरपूर मस्ती की और अपनी सुरों का जादू भी बिखेरा.

 
रणवीर सिंह ने स्टेज पर लगाए ठहाके तो यूं हंस पड़ीं दीपिका पादुकोण, देखें 10 शानदार Pics

एक्टर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपनी शादी की तारीख का खुलासा किया और कार्ड सोशल मीडिया पर डाला है. वे गिन्नी चतरथ संग 12 दिसंबर को ब्याह रचाएंगे. कपिल शर्मा ने यह भी बताया था कि शादी गिन्नी के निवास स्थान जालंधर में होगी. रिपोर्टों के अनुसार, कपिल और गिन्नी की शादी की रस्में 10 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी. इस दिन कपिल शर्मा की बहन के घर माता का जागरण रखा गया है. अगले ही दिन गिन्नी के घर जालांधर में संगीत और मेहंदी सेरेमनी होगी. मुंबई में 24 दिसंबर को रिसेप्शन होगा.  

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma Viral Video, The Kapil Sharma Show, Neha Kakkar, Manish Paul, Viral Video, Indian Idol 10
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com