विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2024

कपिल शर्मा शो पर अब दिखने लगी नाराजगी और कड़वाहट, इस कॉमेडियन ने बीच शो में सेलेब्स के सामने मारा ताना

कपिल शर्मा के शो पर अभी से उनकी कास्ट की नाराजगी दिखने लगी है. हाल के एपिसोड में राजीव ठाकुर ने अपने दोस्त कपिल पर कमेंट करते दिखे.

कपिल शर्मा शो पर अब दिखने लगी नाराजगी और कड़वाहट, इस कॉमेडियन ने बीच शो में सेलेब्स के सामने मारा ताना
कपिल शर्मा के शो में शुरू हुई तू तू मैं मैं
नई दिल्ली:

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा दुनिया को तो खूब हंसा रहे हैं लेकिन उनके अपने शो पर लोगों की नाराजगी अब दिखने लगी है. पहले आपने सुनील ग्रोवर को कपिल पर कमेंट करते सुना होगा लेकिन अब राजीव ठाकुर भी मजाक-मजाक में कपिल पर कमेंट करते नजर आए. ये सब कहीं किसी पार्टी में नहीं बल्कि चलते शो में हुआ. दरअसल शो में एक सीन में कपिल राजू को कड़वे शॉट्स की ट्रे लाने को कहते हैं. थोड़ी देर बाद फिर उन्हें आवाज लगाई जाती है इस पर राजीव 'आ गया राजू, छा गया राजू' कहते हुए स्टेज पर एंट्री लेते हैं. आदत से मजबूर कपिल कहते हैं तू कहां छाया है ? फिर तपाक से ट्रे उठाते हुए राजीव कहते हैं कि अगर ऐसे ही काम करवाओगे तो फिर छाएंगे कैसे ?

वैसे अगर पूरे एपिसोड में सब एक्टर्स के कैरेक्ट देखें और उन्हें मिल रहे स्क्रीन टाइम पर ध्यान दें तो साफ दिख ही रहा है कि कपिल का पूरा फोकस खुद को स्क्रीन पर रखने पर है. सुनील ग्रोवर जिन्होंने 6 साल बाद इस शो पर वापसी की उन्हें भी कोई ऐसा दमदार किरदार नहीं दिया गया जिससे वो कोई असर छोड़ सकें. वह लड़की के अलग अलग किरदार में स्टेज पर आते हैं. वही रटे रटाए सीन करते हैं और निकल जाते हैं. जबकि हम सभी जानते हैं कि सुनील ग्रोवर इससे कहीं ज्यादा और कहीं बेहतर काम कर सकते हैं.

सुनील भी कई बार अपने एक्ट के दौरान कपिल से कहते दिखाई देते हैं कि मैं वो 6 साल पहले वाली नहीं हूं. कीकू शारदा को भी एक शेफ का किरदार पकड़ाया गया है. उनके टैलेंट और पोटेंशियल को भी ठीक तरह से इस्तेमाल नहीं किया गया है. अगर शो इसी तरह आगे बढ़ा तो पहली बात तो ये कि ज्यादा दिन चल नहीं पाएगा और अगर चल गया तो फिर कोई ना कोई तकरार की खबर जरूर सामने आएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Great Indian Kapil Show, KAPIL SHARMA, Vicky Kaushal, Sunny Kaushal, Vicky Kaushal Katrina Kaif Love Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com