विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2018

'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' को फैन्स ने बताया बोरिंग, पढ़ें कपिल की वापसी पर Twitter Reaction

'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' को ट्विटर पर अच्छे रिएक्शन नहीं मिले हैं. कुछ लोगों ने लिखा कि उन्हें गेम की जगह कॉमेडी शो लाना था, जबकि कुछ ने इसे बोरिंग करार दिया. 

'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' को फैन्स ने बताया बोरिंग, पढ़ें कपिल की वापसी पर Twitter Reaction
'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' पर ट्विटर यूजर्स का रिएक्शन.
  • टीवी पर कपिल शर्मा की वापसी
  • ट्विटर यूजर्स को रास नहीं आया गेम शो
  • कुछ लोगों ने फ्लॉप तो किन्हीं ने बताया बोरिंग
नई दिल्ली: 7 महीने के ब्रेक के बाद कपिल शर्मा ने टीवी पर धमाकेदार वापसी कर ली है. उनका नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' रविवार रात 8 बजे सोनी पर प्रसारित हुआ. इस नए शो में कपिल ने ऑडियंस को हंसाया साथ ही उनके साथ कई गेम्स भी खेले. कॉमेडी के लिए मशहूर कपिल ने इस शो में कुछ नया करने की कोशिश की, लेकिन लंबे वक्त से बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे फैन्स को यह शो कुछ रास नहीं आया. 

को-स्टार्स के साथ हाथापाई से लेकर सेलेब्स को लौटाने तक, जानें विवाद पर कपिल का रिएक्शन

'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' को ट्विटर पर अच्छे रिएक्शन नहीं मिले हैं. कुछ लोगों ने लिखा कि उन्हें गेम की जगह कॉमेडी शो लाना था, जबकि कुछ ने इसे बोरिंग करार दिया. 

छीना-झपटी पर उतर आए ऑडियंस, कपिल शर्मा के जोरदार 'पंच', जानें Family Time With Kapil Sharma में क्या था खाससोशल मीडिया रिएक्शन जानकर ऐसा लगता है कि दर्शकों को कपिल का यह शो रास नहीं आया. बता दें, अजय देवगन शो के पहले गेस्ट बने. सिद्धू पाजी, चंदन प्रभाकर और कीकू शारदा इसमें पुराने अंदाज में नजर आए जबकि गेम शो को नेहा पेंडसे ने होस्ट किया.

VIDEO: फिल्म 'फिरंगी' के स्टार्स से खास मुलाकात ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, Family Time With Kapil Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com