विज्ञापन
Story ProgressBack

जोधा अकबर के 'जलाल' को 10 साल बाद पहचानना हुआ मुश्किल, फोटो देख लोग रह गए हक्के-बक्के, कहा- क्या से क्या हुआ ये

रजत टोकस को जोधा अकबर टीवी सीरियल में बादशाह अकबर उर्फ जलाल का किरदार निभाते हुए देखा गया था. रजत की कुछ लेटेस्ट फोटो सामने आई हैं, जिसे देखने के बाद फैन्स हैरान रह गए हैं.

जोधा अकबर के 'जलाल' को 10 साल बाद पहचानना हुआ मुश्किल, फोटो देख लोग रह गए हक्के-बक्के, कहा- क्या से क्या हुआ ये
जोधा अकबर के जलाल की लेटेस्ट फोटो वायरल
नई दिल्ली:

रजत टोकस का नाम टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुका है. वो पृथ्वी राज चौहान सहित जोधा अकबर जैसे कई हिट हिस्टोरिक सीरियल्स का हिस्सा रह चुके हैं. हालांकि वो काफी समय से पर्दे से गायब हैं या कम ही नजर आते हैं. लेकिन इतना तय है कि उनके फैन्स अब भी उन्हें याद करते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो भी करते हैं. उसकी वजह रही है रजत टोकस का जानदार एक्टिंग स्टाइल, जो फैन्स के दिलों में गहराई तक उतर चुका है. हालांकि बीते सालों में रजत टोकस का लुक पूरी तरह बदल चुका है. कभी हैंडसम हंक और चॉकलेटी लुक में नजर आने वाले रजत टोकस अब कुछ इस अंदाज में दिखाई देते हैं.

दाढ़ी मूंछ वाला लुक

रजत टोकस का लुक अब काफी हद तक बदल चुका है. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ ताजा तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें उनका लुक बेहद बदला हुआ है. जिसे देखकर शायद एक नजर में पहचान पाना मुश्किल होगा कि क्या ये रजत टोकस ही हैं. अब रजत टोकस बड़ी घनी दाढ़ी और मूंछ में नजर आते हैं. इस अंदाज में रजत टोकस बेहद मैच्योर और इंप्रेसिव दिखाई दे रहे हैं.

फैन्स ने की वापसी की अपील

रजत टोकस लंबे समय से पर्दे से दूर हैं. हालांकि वो फैन्स के लिए हमेशा ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और उन्हें लेटेस्ट अपडेट भी देते हैं. लेकिन उनकी तस्वीरें देखकर फैन्स हमेशा उनसे टीवी पर वापस आने की रिक्वेस्ट करते हैं. एक फैन ने कमेंट किया कि हम आपको टीवी स्क्रीन पर मिस करते हैं. एक फैन ने लिखा कि आपका ये लुक भी लाजवाब है, हमारे हीरो की उम्र बढ़ रही है. कुछ फैन्स ने उनके अकबर वाले रोल को याद कर लिखा कि जलाल को वापसी करना चाहिए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
रामानंद सागर की रामायण में ये बच्चा 9 साल की उम्र में बना कुश, 36 साल बाद एक्टर स्वपनिल जोशी को देख फैंस कहेंगे- ये तो बिल्कुल...
जोधा अकबर के 'जलाल' को 10 साल बाद पहचानना हुआ मुश्किल, फोटो देख लोग रह गए हक्के-बक्के, कहा- क्या से क्या हुआ ये
सुहागन चुड़ैल और आदमियों का शिकार करने वाली यक्षिनी के बाद आ रही है नाग वधू, एक रात में कर देती है पार्टनर का कत्ल
Next Article
सुहागन चुड़ैल और आदमियों का शिकार करने वाली यक्षिनी के बाद आ रही है नाग वधू, एक रात में कर देती है पार्टनर का कत्ल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;