- हेमा मालिनी ने तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया डांस
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
- सुपर डांसर के मंच पर भी नजर आएंगी हेमा
बॉलीवुड में 'बसंती' और 'सीता-गीता' जैसे किरदारों से अपनी छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) का ये अनोखा अंदाज ना कोई भूल पाया है और ना ही कोई भूल पाएगा. इंडस्ट्री में अपने टैलेंट के दम पर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हेमा मालिनी भरतनाट्यम डांस के लिए भी काफी मशहूर हैं. हेमा एक ट्रेंड डांसर हैं. उनके किए गए डांस आपने कई फिल्मों में देखे होंगे, लेकिन सुपर डांसर के मंच पर हेमा मालिनी के लाइव डांस को देख फैंस क्या जजेज भी अपनी कुर्सी छोड़ने पर मजबूर हो गए.
क्या देखा है आपके हेमा मालिनी का ये अंदाज
जी हां हाल ही में हेमा मालिनी (Hema Malini Video) सुपर डांसर से सेट पर बतौर गेस्ट पहुंची हैं. जहां पर उन्होंने साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म 'कुदरत' के मोस्ट पॉपुलर गाने 'तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया' पर भरतनाट्यम डांस करती नजर आईं. उनके डांस और एक्सप्रेशन ने सभी का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
तमिल फिल्म से की थी करियर की शुरुआत
आपको बता दें कि हेमा मालिनी (Hema Malini) अभिनेत्री के साथ-साथ, फिल्म निदेशक, नृत्यांगना और वर्तमान में वे मथुरा (उत्तर प्रदेश) से सांसद भी हैं. हेमा मालिनी ने साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा की सीट से जीत हांसिल की थी. उनके फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने तमिल फिल्म के जरिए 1963 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं