विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2021

‘डांस मेरी रानी’ पर गुरु-नोरा के साथ थिरकी Kapil Sharma की पूरी टीम, फैन ने कहा- कपिल पाजी बेस्ट थे...देखें Video

इस वीडियो में कपिल शर्मा, नोरा फतेही, अर्चना पूरण सिंह, किकु शारदा, रोशेल राव और कृष्णा अभिषेक 'डांस मेरी रानी' गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में कपिल शर्मा अपने अनोखे अंदाज में डांस कर रहे हैं, जिसे देखने के बाद फैन्स की हंसी रुक नहीं रही है.

‘डांस मेरी रानी’ पर गुरु-नोरा के साथ थिरकी Kapil Sharma की पूरी टीम, फैन ने कहा- कपिल पाजी बेस्ट थे...देखें Video
गुरु रंधावा ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

नोरा फतेही और गुरु रंधावा का लेटेस्ट रिलीज सॉन्ग ‘डांस मेरी रानी' इन दिनों खूब चर्चा बटोर रहा है. नाच मेरी रानी के बाद लोग इस गाने को भी खूब पसंद कर रहे हैं. हाल ही में गुरु रंधावा नोरा फतेही के साथ अपने इस नए गाने को प्रमोट करने कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे. शो में सभी ने हर बार की तरह खूब मस्ती की. वहीं शो की पूरी कास्ट ने इस नए ट्रैक पर अपने कदम भी थिरकाए, जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है.

गुरु रंधावा ने शेयर किया वीडियो

बता दें, इस वीडियो को गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में कपिल शर्मा, नोरा फतेही, अर्चना पूरण सिंह, किकु शारदा, रोशेल राव और कृष्णा अभिषेक 'डांस मेरी रानी' गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में कपिल शर्मा अपने अनोखे अंदाज में डांस कर रहे हैं, जिसे देखने के बाद फैन्स की हंसी रुक नहीं रही है. वीडियो को शेयर करते हुए गुरु ने इसके कैप्शन में लिखा है, ‘जब सभी डांस मेरी रानी पर थिरकते हैं'. गुरु के इस पोस्ट को कुछ ही देर में 9 लाख 85 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ गए हैं.

एक सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘कपिल पाजी का डांस सबसे बेस्ट था', तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘नोरा बहुत एनर्जेटिक है'. एक और यूजर लिखते हैं, ‘क्या अजीब गाना बनाया है'. इस तरह से लोगों के इस वीडियो पर ढेरों कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं.  

ये भी देखें: RRR की टीम ने खोले राज, जानें कौन होता है ट्रोल से अपसेट तो राजामौली को क्यों पसंद है पढ़ना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guru Randhawa, Nora Fatehi, Dance Meri Rani, The Kapil Sharma Show, Nora Fatehi Kapil Sharma Show, Guru Randhawa Kapil Sharma Show, Guru Nora On The Kapil Sharma Show, Guru Randhawa Video, Guru Randhawa Latest Video, Nora Fatehi Video, Nora Fatehi Latest Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com