विज्ञापन

डुप्लीकेट गोविंदा की हुई लाफ्टर शेफ्स 3 में एंट्री, निया शर्मा-जन्नत के बीच हाथापाई तक पहुंची नौबत!

लाफ्टर शेफ्स 3 में इस बार डुप्लीकेट गोविंदा की एंट्री ने माहौल बदल दिया, वहीं निया शर्मा और जन्नत जुबैर की नोकझोंक ने एंटरटेनमेंट का डोज और बढ़ा दिया है.

डुप्लीकेट गोविंदा की हुई लाफ्टर शेफ्स 3 में एंट्री, निया शर्मा-जन्नत के बीच हाथापाई तक पहुंची नौबत!
डुप्लीकेट गोविंदा और निया-जन्नत का झगड़ा
नई दिल्ली:

टीवी का फेवरेट कुकिंग कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' एक बार फिर अपने नए प्रोमो के साथ दर्शकों को हंसाने और चौंकाने के लिए तैयार है. इस बार शो में कुछ ऐसा हुआ, जिसने माहौल को और भी मजेदार बना दिया. अंकिता लोखंडे का बर्थडे सेलिब्रेशन, खास मेहमानों की एंट्री और ऊपर से डुप्लीकेट गोविंदा का तड़का, सब कुछ एक साथ देखने को मिला. जैसे ही ये डुप्लीकेट सेट पर पहुंचा, किसी ने हंसी में गले लगाया तो किसी ने सिर पकड़ लिया, और यहीं से शुरू हो गया असली एंटरटेनमेंट.

बर्थडे पार्टी में आया खास ट्विस्ट

सिर्फ गोविंदा ही नहीं, बल्कि मिथुन चक्रवर्ती के डुप्लीकेट भी शो में पहुंचे. जैसे ही ये दोनों डुप्लीकेट्स आए, सेट का माहौल पूरी तरह बदल गया. करण कुंद्रा भी जोश में आकर ‘अरे मामा' चिल्लाते नजर आए. इसके बाद सभी ने मिलकर खूब मस्ती की और हंसी का सिलसिला जारी रहा.

निया और जन्नत के बीच तगड़ी नोकझोंक

दूसरे प्रोमो में निया शर्मा और जन्नत जुबैर के बीच जोरदार झगड़ा देखने को मिला. निया ने जन्नत पर दाल चोरी का आरोप लगाया, तो जन्नत ने भी तुरंत पलटकर जवाब दिया. बात इतनी बढ़ गई कि निया ने मजाक में कोर्ट तक जाने की बात कह दी. हालांकि ये सब मजाक में हुआ, लेकिन दोनों के बीच की ये तकरार दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाली है.

ये भी पढ़ें- 26/11 को आता है धुरंधर 2 के इस एक्टर का बर्थडे, मुंबई अटैक में पार्टी करने जा रहे थे ताज होटल, कहा- मैंने वह आवाज सुनी

ममता कुलकर्णी की खास मौजूदगी

शो में ममता कुलकर्णी भी गेस्ट के तौर पर नजर आईं. उन्होंने बताया कि उनके 25 साल के करियर में ये पहला टीवी शो है, जिसमें वो नजर आ रही हैं. वहीं, आने वाले एपिसोड में विक्की जैन नजर नहीं आएंगे क्योंकि उनके हाथ में चोट लगी है, और उनकी जगह ईशा मालवीय मदद करती दिखेंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Laughter Chefs 3, Duplicate Govinda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com