Divyanka Tripathi ने सोफे पर चैन से लेटे पति को यूं जमीन पर फेंका, देखें Video

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें टीवी एक्ट्रेस चैन से लेटे विवेक दईया (Vivek Dahiya) को सोफे से नीचे धकेल देती हैं.

Divyanka Tripathi ने सोफे पर चैन से लेटे पति को यूं जमीन पर फेंका, देखें Video

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली :

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर पति विवेक दईया के साथ खूब वीडियो शेयर करती हैं. इन वीडियो में वह पति के साथ शरारतें करती नजर आती हैं. दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें टीवी एक्ट्रेस चैन से लेटे विवेक दईया (Vivek Dahiya) को सोफे से नीचे धकेल देती हैं. इस तरह यह मजेदार वीडियो पसंद किया जा रहा है और फैन्स के भी जमकर रिएक्शन आ रहे हैं. दिव्यांका और विवेक की केमेस्ट्री एक बार फिर दिल जीतने में कामयाब रही है.

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi Instagram) ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'अपने थ्रोन पर कब्जा करने के लिए सही चाल चलें.' दिव्यांका त्रिपाठी इस वीडियो में आती हैं और उनके पति विवेक दईया सोफे पर चैन से लेटे मोबाइल पर व्यस्त होते हैं. वह सोफे पर उनके साथ लेटती हैं और धीरे-धीरे उन्हें नीचे धकेल देती हैं. इसके बाद दिव्यांका त्रिपाठी पूरे सोफे पर पसर कर लेट जाती हैं, विवेक दईया (Vivek Dahiya)  इस पर हैरान रह जाते हैं. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के इंस्टाग्राम पर 16.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं. दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आई हैं. दिव्यांका त्रिपाठी ने 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से टीवी की दुनिया में कदम रख था. लेकिन 'ये है मोहब्बतें' में उनके किरदार ने फैन्स का दिल जीता और उन्होंने जबरदस्त लोकप्रियता भी हासिल की.