Cape Town में दिव्यांका त्रिपाठी की समंदर किनारे मस्ती, साड़ी में किया शाहरुख के गाने पर शानदार डांस- देखें Video

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है, जिसमें वे समंदर किनारे रेड वाइन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं. वीडियो में वह शाहरुख खान ने गाने पर डांस करती हुई देखी जा सकती हैं.

Cape Town में दिव्यांका त्रिपाठी की समंदर किनारे मस्ती, साड़ी में किया शाहरुख के गाने पर शानदार डांस- देखें Video

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) फोटो

खास बातें

  • केप टाउन में दिव्यांका त्रिपाठी का अनोखा अंदाज
  • शाहरुख खान के गाने पर जमकर किया डांस
  • 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आएंगी टीवी एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

कोरोना (Corona Virus) काल के बीच दर्शकों के मनोरंजन के लिए खतरों के खिलाड़ी का सीजन 11 (Khatron Ke Khiladi 11) आ गया है. शो मे हिस्सा ले रहे सभी कंटेस्टेंट लगातार पोस्ट शेयर कर अपनी एक्साइटमेंट दिखा रहे हैं. गेम शुरू होने से पहले सभी कंटेस्टेंट मस्ती करते हुए दिख रहे हैं. वहीं हाल ही में एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है, जिसमें वे समंदर किनारे रेड वाइन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं. दिव्यांका (Divyanka Tripathi) के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. 

दरअसल, केप टाउन में मस्ती करते समय सिंगर आस्था गिल ने एक्ट्रेस का एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था. इस वीडियो में सबकी फेवरेट 'ईशी मां' यानी कि दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) रेड वाइन कलर की साड़ी पहने समंदर की लहरों का मजा लेते हुए दिखी थीं. वहीं, आस्था उनके इस लुक को देख शाहरुख खान का मोस्ट पॉपुलर गाना 'सूरज हुआ मद्धम ' गाना शुरू कर देती हैं, जिसके बाद से एक्ट्रेस का अंदाज और एक्सप्रेशन देखने लायक होते हैं. दिव्यांका (Divyanka Dance On Shah Rukh Khan Song) इस गाने पर झूमती नजर आती हैं. फैंस के साथ ही सेलेब्स भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. फैंस के इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

एक वीडियो और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनव शुक्ला महिला प्रतिभागियों की फोटोज क्लिक करते नजर आ रहे हैं. वहीं, आस्था कहती हैं कि, "इनका अलग ही खतरों का खिलाड़ी चल रहा है". खतरों के खिलाड़ी 11 के इस सीजन में बिग बॉस के कंटेस्टेंट का रीयूनियन देखने को मिल रहा है. इस सीजन में राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला ने हिस्सा लिया है. साथ ही  दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi Khatron Ke Khiladi 11) , श्वेता तिवारी, आस्था गिल के साथ अन्य खिलाड़ी भी नजर आएंगे.