विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2022

शादी के 4 साल बाद दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम पर चढ़ा स्टूडेंट बनने का खुमार, कॉलेज कैंपस में रोमांस करते आए नजर

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी के चर्चित कपल में से एक हैं. दोनों ने लंबे समय तक छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को खूब जीता है. अब दोनों एक बार फिर से एक साथ नजर आए हैं, जिसकी काफी चर्चा हो रही है.

शादी के 4 साल बाद दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम पर चढ़ा स्टूडेंट बनने का खुमार, कॉलेज कैंपस में रोमांस करते आए नजर
शादी के 4 साल बाद दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम पर चढ़ा स्टूडेंट बनने का खुमार
नई दिल्ली:

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी के चर्चित कपल में से एक हैं. दोनों ने लंबे समय तक छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को खूब जीता है. अब दोनों एक बार फिर से एक साथ नजर आए हैं, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. दरअसल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ, जिसमें दोनों का काफी अलग और खास अंदाज देखने को मिल रहा है. दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम का यह म्यूजिक वीडियो पुराने गाने को रीक्रिएट किया गया है. 

कपल के नए गाने का नाम 'तुझे देखें मेरी आंखे' है. जो कि साल 1993 में आई फिल्म रंग का 'तुम्हें देखें मेरी आंखें' गाने का रीमेक है. दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के गाने में ममता शर्मा और समीर खान ने अपनी आवाज दी है. जबकि 'तुझे देखे मेरी आंखे' गाने का निर्देशन अशरफ अली ने किया है. बात करें गाने में इस गानें में दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम कॉलेज स्टूडेंट के रूप में दिखाई दे रहे हैं. 

वीडियो में इन दोनों का रोमांटिक अंदाज देखते ही बन रहा है. 'तुझे देखे मेरी आंखे' गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के फैंस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. खबर बनाने तक  'तुझे देखे मेरी आंखे' गाने को यूट्यूब पर करीब 10 हजार बार देखा जा चुका है. दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के फैंस उनकी इस गाने के बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आपको बता दें कि इस कपल ने साल 2018 में एक-दूसरे से शादी की थी. 

मनीष मल्होत्रा की पार्टी में ऐश्वर्या-अभिषेक, कैटरीना-विक्की का जलवा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dipika Kakkar And Shoaib Ibrahim, Dipika Kakar, Shoaib Ibrahim, Tujhe Dekhen Meri Aankhen, Song, Dipika Kakar And Shoaib Ibrahim New Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com