विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2018

Bigg Boss की इस बिगड़ैल मॉडल के आगे फीकी पड़ीं जैकलिन-कैटरीना, स्टाइल देखकर कहेंगे OMG

बिग बॉस में अपने बिगड़ैल अंदाज और तीखे तेवरों की वजह से सुर्खियों में रहीं मॉडल-एक्ट्रेस सोनाली राउत फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी का उनका अंदाज खूब वायरल हो रहा है.

Bigg Boss की इस बिगड़ैल मॉडल के आगे फीकी पड़ीं जैकलिन-कैटरीना, स्टाइल देखकर कहेंगे OMG
बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं किंगफिशर कैलेंडर गर्ल रहीं सोनाली राउत
  • किंगफिशर कैलेंडर गर्ल रह चुकी हैं
  • बिग बॉस में भी आई थीं नजर
  • बॉलीवुड फिल्में भी कर चुकी हैं
नई दिल्ली: बिग बॉस में अपने बिगड़ैल अंदाज और तीखे तेवरों की वजह से सुर्खियों में रहीं मॉडल-एक्ट्रेस सोनाली राउत फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. सोनाली राउत ने बिग बॉस-8 में सफल पारी खेली थी, और वे घर में बहुत ही बेबाकी के साथ रही थीं. दिलचस्प तो यह है कि बिग बॉस के दौरान उन्होंने घर के एक अन्य सदस्य अली कुली मिर्जा को झापड़ भी रसीद कर दिया था. सोनाली का मूड शो में काफी फ्लक्चुएट होता था और उनका अंदाज बहुत ही बोल्ड था. लेकिन सोनाली राउत फिर से सुर्खियों में हैं और वजह उनका एक वीडियो है जिसमें उनका स्टाइल सुर्खियों में आया हुआ है.

इस विदेशी धुन पर नागिन की तरह थिरकीं दिशा पटानी, देखें धांसू डांस Video
 
 

A post shared by Voompla (@voompla) on


श्वेता तिवारी के बच्चों के साथ इस एक्ट्रेस का वीडियो वायरल, दारू बदनाम.. पर लगाए ठुमके

दो दिन पहले कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें सलमान खान पूरे परिवार के साथ शामिल हुए. बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडिस इस पार्टी का हिस्सा बनीं. सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर और एक्ट्रेस मॉनी रॉय को भी यहां देखा गया. लेकिन सबकी निगाहें सोनाली राउत पर टिकीं. सोनाली राउत बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में पहुंची थी, और उनकी इस ड्रेस को लेकर कई तरह के रिएक्शन भी आए हैं. 

Sanju के बाद देखें Manju का ट्रेलर, वीडियो देख हो जाएंगे हंसते-हंसते लोटपोट..
 

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की केमिस्ट्री हुई हिट, YouTube पर पौने दो करोड़ बार देखी गई फिल्म

सोनाली राउत 2010 में किंगफिशर कैलेंडर में नजर आई थीं और 2014 में उन्होंने 'एक्सपोज' फिल्म के साथ बॉलीवुड मेंकदम रखा था. सोनाली 2014 में बिग बॉस-8 में भी दिखी थीं, और 105 दिन की कामयाब पारी के बाद वे घर से बाहर हुई थीं. सोनाली राउथ ने 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' में एक सॉन्ग में भी नजर आई थीं. बता दें कि बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में शाहरुख और सलमान खान ने एक-दूसरे को गले लगाकर अपने गिले-शिकवे मिटाए थे. इस साल सलमान तो पार्टी में पहुंचे, लेकिन शाहरुख नजर नहीं आए.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonali Raut Bigg Boss, Kingfisher Model Sonali Raut, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com