Bigg Boss 18 Top 2 Finalist Promo: बिग बॉस 18 के लिए फैंस पूरी तरह तैयार हैं, जिसका ग्रैंड प्रीमियर आज रात यानी 6 अक्टूबर को 9 बजे होने वाला है. शो की थीम इस बार टाइम का तांडव है, जिसमें फ्यूचर दिखाया जाएगा. इसकी एक झलक सलमान खान के पास्ट और फ्यूचर के प्रोमो में देखने को मिली थी. लेकिन अब मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें दो कंट्स्टेंट को बिग बॉस ने टॉप 2 फाइनलिस्ट बता दिया है. इसे जानने के बाद जहां एक्टर्स के फैन्स सातवें आसमान पर हैं तो वहीं लोग शो को स्क्रिप्टेड ना करने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं और कमेंट्स में रिएक्शन देते हुए दिख रहे हैं.
प्रोमो में सलमान कहते हैं, टाइम का तांडव ग्रैंड प्रीमियर की शुरूआत से ही होगा क्योंकि बिग बॉस ने सबका फ्यूचर देखा और फाइनलिस्ट हो आप. इसके बाद मेल कंटेस्टेंट (विवियन डिसेना) कहते हैं, क्या यह सच है. वहीं सलमान खान हां में जवाब देते हुए दिखते हैं. जबकि फीमेल कंटेस्टेंट (एलिस कौशिक) कहती हैं, मैं मान लूं क्या. इसके बाद बिग बॉस कहते हैं, ये सच हैं आप दोनों ही हमारे टॉप 2 रहेंगे. जबकि होस्ट दोनों को फिनाले की तरह हाथ उठाते हुए नजर आते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, ग्रैंड प्रीमियर में ही फाइनलिस्ट बनकर, क्या होगा कंटेस्टेंट का सफर आसान या बढ़ेगा घर में टेंशन. देखिए बिग बॉस 18 ग्रैंड प्रीमयिर, रात 9 बजे, सिर्फ कलर्स और जियो सिनेमा पर. इसे देखते ही फैंस ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने लिखा, दोस्त इतना भी स्क्रिप्टेड नहीं करना था शो को. दूसरे यूजर ने लिखा, इस बार बिग बॉस 18 पिछले सीजन से ज्यादा बायस्ड दिख रहा है. तीसरे यूजर ने लिखा, शुरू भी नहीं हुआ फिनाले आ गया वोट किसको देना है फिर. वहीं फैंस ने विवियन और एलिस के लिए अपना प्यार कमेंट सेक्शन में बयां किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं