Bigg Boss 18 Salman Khan's Fees: बिग बॉस जब भी दस्तक देता है, फैंस का पहला सवाल होता है—सलमान खान की फीस कितनी है? इस बार बिग बॉस 18 के लिए सलमान खान ने एक बार फिर से इसे चर्चा का विषय बना दिया है. बिग बॉस 18 दस्तक दे चुका है और सलमान खान की फीस के भी डिटेल्स आ गए हैं. इस बार सलमान खान बिग बॉस 18 के पूरे सीजन के लिए मोटी फीस ले रहे हैं. मजेदार यह है कि सलमानि खान जितनी फीस ले रहे हैं वो उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान के लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से भी ज्यादा है. किसी का भाई किसी की जान का कलेक्शन 182 करोड़ रुपये था.
बिग बॉस 18: सलमान खान की फीस कितनी है?
सलमान खान बिग बॉस 18 की मेजबानी के लिए हर महीने 60 करोड़ रुपये की भारी फीस ले रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, इस सीजन की फीस एपिसोड के आधार पर जो लगभग 60 करोड़ रुपये प्रति महीने आती है. अगर इस सीजन की अवधि पिछले सीजन की तरह 15 हफ्ते होती है, तो सलमान खान बिग बॉस 18 से लगभग 250 करोड़ रुपये कमाएंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बिग बॉस 18 ओटीटी पर कहां आएगा?
वैसे भी सलमान खान का नाम बिग बॉस 18 से जुड़ते ही शो की टीआरपी में चार चांद लग जाते हैं. वैसे भी इस बार बिग बॉस में काफी मजबूत कंटेस्टेंट नजर आएंगे. इस बार शो से काफी उम्मीदें भी हैं क्योंकि बिग बॉस के पिछले कुछ सीजन में काफी कमजोर गए हैं और लोकप्रियता के मामले में काफी रंग नहीं जमा सके. लेकिन इस बार सलमान खान के इस शो से काफी उम्मीदें हैं. बिग बॉस 18 को टीवी पर कलर्स चैनल पर और ओटीटी पर जियोसिनेमा पर देखा जा सकेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं