विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2022

Bigg Boss 16 की कंटेस्टेंट लिस्ट कंफर्म! जन्नत जुबैर से लेकर कनिका मान तक, शो में नजर आएंगे ये बड़े नाम

बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट लिस्ट (Bigg Boss 16 Contestant List) में से कुछ नामों का खुलासा हो चुका है, जो इस बार शो में धमाल मचाने वाले हैं.

Bigg Boss 16 की कंटेस्टेंट लिस्ट कंफर्म! जन्नत जुबैर से लेकर कनिका मान तक, शो में नजर आएंगे ये बड़े नाम
कंफर्म हुई बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट लिस्ट
नई दिल्ली:

पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) का आगाज एक बार फिर होने होने वाला है. सलमान खान अपनी बेहतरीन होस्टिंग के साथ एक बार फिर बिग बॉस का सीजन 16 (Bigg Boss 16)  लेकर आ रहे हैं. हर बार की तरह इस बार भी शो में कई बड़े नामों की आने की संभावना है. इस शो में अब तक कई बड़े सितारों को देखा जा चुका है. ऐसे में इस सीजन भी कुछ मशहूर चेहरे घर में नजर आने वाले हैं. बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट लिस्ट (Bigg Boss 16 Contestant List) में से कुछ नामों का खुलासा हो चुका है, जो इस बार शो में धमाल मचाने वाले हैं. कौन हैं वो नाम? आइए जानते हैं...

gckqlv78

शिविन नारंग टीवी की दुनिया के बड़े सितारे हैं. खतरों के खिलाड़ी 10 से पहले वे कलर्स के लिए काम कर चुके हैं. बेहद 2 में उन्हें रूद्र के किरदार में सबसे ज्यादा पसंद किया गया था. खबर है कि एक्टर बिग बॉस 16 में बतौर प्रतियोगी दिख सकते हैं.

hg3lonio

बिग बॉस 16 ने कनिका मान के भी नाम को कंफर्म कर दिया है. बहुत सारे सोर्सेज के मुताबिक कनिका मान सौ प्रतिशत शो का हिस्सा होंगी. 

ab3l25b8

सोर्सेज की मानें तो सोशल मीडिया स्टार और टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने भी बिग बॉस 16 के लिए हामी भर दी है. जन्नत शो के लिए यकीनन छोटा पैकेट बड़ा धमाका साबित होंगी.

iqubdl4g

सिया के राम शो के लिए जानी जाने वालीं टीवी एक्ट्रेस मदिराक्षी मुंडले भी बिग बॉस 16 में जा रही हैं. मदिराक्षी साउथ की फिल्मों में भी कम कर चुकी हैं.

dh6nujb

बिग बॉस 16 में उड़िया एक्ट्रेस प्रकृति मिश्रा को भी देखा जा सकता है. वे टीवी शो बिट्टी बिजनेस वाली में भी नजर आई थीं. 

m176mcfo

शालीन भनोट का भी नाम बिग बॉस 16 के लिए कंफर्म कर दिया गया है. शालीन टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर के एक्स हस्बैंड हैं. एक्टर को खतरों के खिलाड़ी 12 में देखा गया था.

0h677j78

बिग बॉस 16 में फाइनली उतरन एक्ट्रेस टीना दत्ता भी बतौर कंटेस्टेंट दिखाई देंगी. टीना कई शो में बता चुकी हैं कि वे बिग बॉस की बड़ी फैन हैं.

VIDEO: नोरा फतेही 'झलक दिखला जा' के सेट पर हुईं स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Big Boss 16, Bigg Boss 16 Contestant List, Salman Khan, Bigg Boss 16 Premier Date, Bigg Boss 16 Start Date, Bigg Boss 16 Promo,  fees Of Bigg Boss 16 Contestants
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com