बिग बॉस ओटीटी के बाद बिग बॉस 15 धमाल मचाने को तैयार है. बिग बॉस 15, 2 अक्टूबर यानी आज से शुरू किया जा रहा है. इस शो के होस्ट हमेशा की तरह सलमान खान होंगे, जिसे लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है. इससे पहले बिग बॉस ओटीटी को करण जौहर ने होस्ट किया था, जिसकी विनर दिव्या अग्रवाल थीं. बिग बॉस ओटीटी खत्म होने के साथ ही लोगों को बिग बॉस 15 का बेसब्री से इंतजार था. ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि बिग बॉस के दीवाने इसे कब, कहां और कैसे देख सकते हैं.
कब होगा प्रीमियर? (Bigg Boss Premiere Date)
बता दें, सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे बिग बॉस 15 का प्रीमियर शनिवार (2 अक्टूबर), 2021 को रात 9.30 बजे किया जाएगा. यानी आज ही से आप इस मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो का मजा ले सकेंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कहां देखें बिग बॉस 15? (Where To Watch Bigg Boss 15)
आप हमेशा की तरह कलर्स चैनल पर इस शो को देख सकते हैं. यह शो सोमवार से शुक्रवार रत 10.30 बजे दिखाया जाएगा, जबकि शनिवार और रविवार को यह 9.30 बजे टेलीकास्ट होगा. शनिवार और रविवार वीकेंड का वार होगा, जब सलमान खान प्रतियोगियों के साथ बातचीत करते हैं. इसके अलावा, दर्शक इसे ओटीटी प्लेटफार्म वूट पर भी टीवी पर टेलीकास्ट होने के बाद देख सकते हैं.
कौन हैं बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट्स? (Bigg Boss 15 Contestants)
जैसा कि बिग बॉस ओटीटी में पता चला था कि प्रतीक सहजपाल बिग बॉस 15 में एंट्री करने वाले पहले कंटेस्टेंट बने हैं. प्रतीक के अलावा, निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, अकासा सिंह, डोनल बिष्ट, उमर रियाज, सिंबा नागपाल, साहिल श्रॉफ, ईशान सहगल, विधि पंड्या, विशाल कोटियन, मीशा अय्यर और जय भानुशाली जैसे सितारे नजर आएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं