बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) आज यानी शनिवार से धूम मचाने के लिए तैयार है. सलमान खान (Salman Khan) भी हर बार की तरह कंटेस्टेंट के स्वागत के लिए तैयार हैं. शो में इस बार दर्शकों को अलग तरह का अनुभव होगा, क्योंकि इस बात प्रतिभागियों को जंगल के बीच बिग बॉस क15 के घर का रास्ता ढूंढना होगा. कंटेस्टेंट के लिए यह बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है. बिग बॉस के घर में इस बार कौन-कौन से कंटेस्टेंट दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं इस बात को लेकर दर्शकों में काफी दिनों से उत्सुकता दिख रही है. तो बिना देरी के हम आपको बताते हैं इस बार घर में कौन से कंटेस्टेंट नजर आएंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये रही कंटेस्टेंट की लिस्ट
बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में इस बार तेजस्वी प्रकाश, अकासा सिंह, प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट, डोनल बिष्ट, उमर रियाज, करन कुंद्रा, ईशान सहगल और सिंबा नागपाल, मीशा अय्यर, साहिल श्रॉफ, विधि पंड्या, विशाल कोटियन और जय भानुशाली जैसे सितारे नजर आएंगे. बता दें कि जय ने आखिरी समय में शो में एंट्री मारी है. उनका एक प्रोमो वीडियो भी चैनल की तरफ से जारी किया गया है. जय भानुशाली कई टीवी शो और बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं.
रिया चक्रवर्ती और अफसाना खान पर ये है अपडेट
बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में तितलियां सॉन्ग की सिंगर अफसाना खान भी नजर आने वाली थीं. लेकिन अब बताया जा रहा है कि उन्होंने तबीयत खराब होने की वजह से शो को छोड़ दिया है. शो में सबसे बड़ी खबर ये थी कि इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भी नजर आने वाली हैं. खबर थी कि मेकर्स ने उन्हें 35 लाख रुपये हर हफ्ते फीस भी ऑफर की थी. लेकिन कुछ कारणों की वजह से रिया इस शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगी.
Viral वीडियो देखें : तेजी से दौड़ती गाड़ी की विंड स्क्रीन पर आया बड़ा सांप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं