बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) की शुरुआत हो चुकी है. बिग बॉस के इस सीजन में हर बार की तरह कई जाने माने सितारे नजर आ रहे हैं और उन्हीं में से एक हैं टीवी अभिनेत्री डोनल बिष्ट. बिग बॉस के घर में जाने से पहले एनडीटीवी ने उनसे बात की, जिसमें उन्होंने कुछ जरूरी सवालों के जवाब दिए. उन्होंने बताया कि वे बिग बॉस के घर में जाने के लिए किस तरह की तैयारियां कर रही हैं. डोनल बिष्ट (Donal Bisht) ने क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं.
क्या वजह थी जिसकी वजह से आपने बिग बॉस में जाने का सोचा?
मुझे काम करना पसंद है. बैक टू बैक चार शो करने के बाद मैंने वेब सीरीज और साउथ की फिल्म भी की. मुझे हर साल बिग बॉस का फोन आता था. ये तीसरी या चौथी बार था, जब बिग बॉस ने मुझे अप्रोच किया. काम के साथ आप मैच्योर होते जाते हैं और अब मुझे लगा कि मैं सब हैंडल कर सकती हूं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
घर के अंदर किस तरह की स्ट्रेटेजी बना कर जा रही हैं आप?
में कभी स्ट्रेटेजी नहीं बनाती. आप बस अपनी लाइफ को स्ट्रेटेजाइज कर सकते हैं, लोगों के साथ अपने बीहेवियर को स्ट्रेटेजाइज नहीं कर सकते. मैं जैसी हूं वैसी रहूंगी और जो जैसा करेगा उसको वैसा रिटर्न में दूंगी...बस.
बिग बॉस हाउस में तनाव से निपटने के लिए आपने क्या तैयारियां की हैं?
यहां सिर्फ 14 लोग हैं और पूरे वर्ल्ड में इतने सारे लोग हैं. जब आप पूरी दुनिया का तनाव झेल सकते हो तो 14 लोगों का तनाव झेलने में मुझे नहीं लगता की कुछ प्रॉब्लम होनी चाहिए.
सलमान खान के गुस्से का सामना कैसे करेंगी?
अगर मैं गलत हुई तो सॉरी बोलूंगी और अगर सही हुई तो उन्हें भी सही दिखा दूंगी. गलती को एक्सेप्ट करके सॉरी बोलने में आप छोटे नहीं हो जाते. समझदार और मैच्योर लोग ही गलती मानते हैं.
पिछले सीजन का पसंदीदा खिलाड़ी कौन है?
मैंने कभी बिग बॉस देखा नहीं है और मैं देखने के बारे में सोच भी नहीं रही. सब लोग अलग होते हैं और यदि आप उन्हें समझ लेते हैं तो वो बात बड़ी होती है. इसलिए कोई फेवरेट कंटेस्टेंट नहीं है मेरा. मैं बस रियल रहना चाहती हूं.
रियल डोनल क्या हैं?
रियल डोनल वैसे तो बहुत अच्छी और स्वीट है, जिसका दिल भी बहुत अच्छा है. लेकिन अगर आप उसे परेशान या तंग करेंगे तो मैं बोलूंगी कि आप गलत कर रहे हो. मैं चुप नहीं बैठती हूं, मैं बेचारी नहीं हूं.
बिग बॉस OTT के कंटेस्टेंट को आपसे ज्यादा एडवांटेज मिलेगा?
नहीं, मुझे लगता है कि हम उन्हें अपने घर में वेलकम कर रहे हैं. वो अपने घर से हमारे घर आ रहे हैं. वो पहले अपने घर में सेटल थे और अब हमारे घर आ रहे हैं, जो अब यहां सेटल होंगे. हम एक-दूसरे को जानेंगे पहचानेंगे और इस तरह से जर्नी आगे बढ़ेगी हमारी.
फिजिकल टास्क के लिए आपने क्या तैयारी की है?
फिजिकली तो मैं फिट रहती ही हूं. टास्क में मुझसे जितना बन पाएगा, उतना मैं करूंगी. मैं कुछ कमिट नहीं कर सकती, लेकिन अपना हंड्रेड पर्सेंट दूंगी.
इसके साथ ही डोनल ने बिग बॉस के घर में राशनिंग पर बोला कि वे बहुत फूडी हैं, लेकिन यहां उन्हें अपना पेट और मन मारकर रहना पड़ेगा. बिग बॉस के बंद माहौल में होने वाली परेशानी पर बात करते हुए डोनल कहती हैं कि अगर उन्होंने हां बोला है तो कुछ सोच समझकर ही बोला है और वे फिनाले तक पहुंचना चाहती हैं.
देखें डोनल बिष्ट का इंटरव्यू-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं